उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स
Priyanka arya haldwani: प्रियंका आर्य चयनित हुई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए, बढ़ाया जिले का मान
1 min read
Priyanka arya haldwani: रंग लाया मां का संघर्ष, प्रियंका का अंडर 17 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर “जू- जीत्सु” की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन…
राज्य की होनहार बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। फिर वो चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या फिर खेल का मैदान, राज्य की प्रतिभावान बेटियों ने अपनी काबिलियत के दम पर चहुंओर अपना परचम लहराया है। राज्य की होनहार बेटियों की इन अभूतपूर्व उपलब्धियों की खबरों से हम आए दिन आपको रूबरू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज एक बार फिर हम आपको राज्य की एक और ऐसी ही प्रतिभाशाली बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसका चयन अंडर 17 वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर “जू- जीत्सु” की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी तहसील क्षेत्र में रहने वाली प्रियंका आर्या की। प्रियंका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके विद्यालय के साथ ही समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Priyanka arya haldwani)
यह भी पढ़ें- Ameesha Basera: डीडीहाट की अमीषा बनी फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल करने वाली प्रियंका आर्या वर्तमान में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मुखानी में आठवीं कक्षा की छात्रा है। बताया गया है कि राष्ट्रीय स्तर पर “जू- जीत्सु” की प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 26,27, मार्च को मध्यप्रदेश में आयोजित की जाएगी। बता दें कि प्रियंका ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी संघर्षशील मां और गुरूजनों को दिया है। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनकी मां किरन आर्या ही प्रियंका का भरण पोषण करती है। वह लोगों के घरों में काम कर न केवल अपने परिवार की आजीविका चलाती है बल्कि बेटी को आगे बढ़ाने के लिए भी हमेशा प्रयासरत रहती है। उधर दूसरी ओर प्रियंका की इस उपलब्धि पर उनकी शिक्षिका मंजू पाण्डे ‘उदिता’ का कहना है कि प्रियंका उनके स्कूल की बहुत होनहार छात्रा है। वह पढ़ाई के साथ-साथ चित्रकला, नृत्य-कला,खेल-कूद आदि में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करती है। प्रियंका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कुसुम लता जलाल, एवं शिक्षिकाओं डॉ मंजू पाण्डे “उदिता” लता पांगती, विमला मथेला, सीमा मर्तोलिया आदि ने खुशी जताते हुए न केवल प्रियंका को बधाई दी है बल्कि उसके उज्जवल भविष्य की कामना भी की है।
(Priyanka arya haldwani)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
