उत्तराखण्ड देहरादून
Priyanka dangwal IIT kerala: उत्तराखंड की प्रियंका डंगवाल बनी गोल्ड मेडल के साथ केरल IIT टॉपर
1 min read
Priyanka dangwal IIT kerala: टिहरी गढ़वाल की प्रियंका डंगवाल को आईआईटी केरला में टॉप करने पर मिला गोल्ड मेडल
राज्य की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी सफलता का परचम लहरा कर राज्य को गौरवान्वित कर रही हैं। आज हम आपको उत्तराखंड की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने क्षेत्र के साथ ही उत्तराखंड का गौरव भी बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल टिहरी के सिराई गांव तथा वर्तमान में देहरादून की निवासी प्रियंका डंगवाल की। जिसने आईआईटी केरला मे टॉप करके गोल्ड मेडल हासिल किया है। बता दे कि प्रियंका डंगवाल को इसरो के मिसाइल मैन एंव चेयरमैन एस. सोमनाथ द्वारा यह मेडल प्रदान किया गया। बताते चलें कि प्रियंका डंगवाल ने आईआईटी केरल से बीटेक इलेक्ट्रिकल मे टॉप करके यह सफलता हासिल की है ।(Priyanka dangwal IIT kerala)
यह भी पढ़िए: Prachi bisht Chandrayan-3: उत्तराखंड की प्राची बिष्ट ने संभाली थी चंद्रयान-3 मिशन की कंट्रोल यूनिट की कमान
वर्तमान में प्रियंका डंगवाल मद्रास आईआईटी से इलेक्ट्रिकल से एमटेक कर रही है। उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार तथा क्षेत्र में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। प्रियंका डंगवाल बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं। प्रियंका ने 10वीं में 98.5 और 12 वीं में 98 प्रतिशत अंको के साथ दून ब्लासम स्कूल में उत्तराखंड में भी टॉप किया था तथा अब देश के सबसे प्रतिष्टित संस्थान आईआईटी को टॉप कर देश की बेटियों के लिए एक मिसाल कायम की है। प्रियंका अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
