Connect with us
Priyanka durgapal Haldwani himmatpur talla
Image: Priyanka durgapal Haldwani himmatpur talla

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: हल्द्वानी के हिम्मतपुर तल्ला की प्रियंका दुर्गापाल बनी भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारी

उत्तराखण्ड नैनीताल

बधाई: हल्द्वानी के हिम्मतपुर तल्ला की प्रियंका दुर्गापाल बनी भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारी

1 min read

Priyanka durgapal Haldwani himmatpur talla: हल्द्वानी की प्रियंका दुर्गापल ने बढ़ाया परिजनों का मान बनी भारतीय सांख्यिकी सेवा अधिकारी 

Priyanka Durgapal Haldwani Himmatpur Talla: उत्तराखंड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है सरकारी से लेकर गए सरकारी-गैर सरकारी क्षेत्रों में यहां की बेटियां उच्च पदों पर तैनात होकर अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन कर रही है। आज हम आपको उत्तराखंड की एक और ऐसी होनहार बेटी से रूबरू कराने जा रहे है जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं नैनीताल जिले के हल्द्वानी क्षेत्र के हिम्मतपुर तल्ला निवासी प्रियंका दुर्गापाल की। जो यूपीएससी के तहत कराई जाने वाली भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) की परीक्षा में सफलता हासिल कर अधिकारी बन गई है।
यह भी पढ़िए: पिथौरागढ की नेहा दिगारी MBBS के लिए हुई चयनित, आप भी दें बधाई…

प्रियंका की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। आपको बता दें कि प्रियंका दुर्गापाल मूल रूप से नैनीताल के रामगढ़ की निवासी हैं जबकि वर्तमान में उनका परिवार हल्द्वानी के हिम्मतपुर तल्ला में रहता है। प्रियंका के पिता आनंद दुर्गापाल बेटी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top