Connect with us
Uttarakhand news: pushkar singh Dhami again become the new cm. will take oath as the 12th Chief Minister of the state on March 23. UTTARAKHAND new cm

Home / PUSHKAR SINGH DHAMI / धामी के हाथों में फिर उत्तराखंड की कमान, 23 मार्च को लेंगे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री की शपथ

PUSHKAR SINGH DHAMI उत्तराखण्ड

धामी के हाथों में फिर उत्तराखंड की कमान, 23 मार्च को लेंगे राज्य के 12वें मुख्यमंत्री की शपथ

1 min read

Uttarakhand new cm: धामी फिर संभालेंगे सत्ता की कमान, विधानमंडल दल की बैठक में राजनाथ ने किया ऐलान…

उत्तराखण्ड की राजनीति से जुड़ी इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से सामने आ रही है। जहां पहाड़ के अगले मुख्यमंत्री का ऐलान कर दिया गया है। विधानमंडल दल की बैठक में राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लगा दी है। जी हां… जिस घड़ी का हम सभी को बेशब्री से इंतजार था वह अब सामने है। कार्यवाहक सीएम पुष्कर सिंह धामी ही राज्य के 12वें मुख्यमंत्री होंगे। विधानमंडल दल की बैठक में सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से पुष्कर सिंह धामी को अपना नेता चुन लिया है।

 

बता दें कि राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा जब कोई नेता लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेगा।  केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुष्कर सिंह धामी के नाम का ऐलान करते हुए बताया कि धामी ही राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

Continue Reading

More in PUSHKAR SINGH DHAMI

To Top