Connect with us
Ramnagar bandra Express Train Route time table
सांकेतिक फोटो

Home / उत्तराखण्ड / खुशखबरी: रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस हो सकती है रेगुलर, जगी बड़ी उम्मीद….

उत्तराखण्ड नैनीताल

खुशखबरी: रामनगर बांद्रा एक्सप्रेस हो सकती है रेगुलर, जगी बड़ी उम्मीद….

1 min read

Ramnagar bandra Express Train: नैनीताल ऊधम नगर क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने लोकसभा में संसद सत्र के दौरान उठाई काठगोदाम मुंबई और रामनगर बांद्रा मुंबई ट्रेनों को नियमित संचालित करने की मांग….

Ramnagar bandra Express Train
देवभूमि उत्तराखंड के क‌ई युवा महाराष्ट्र के बड़े बड़े शहरों में नौकरी कर अपने परिवार की गुजर बसर करते रहते हैं। उत्तराखण्ड से ताल्लुक रखने वाले इन लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल नैनीताल ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने लोकसभा में काठगोदाम और रामनगर बांद्रा मुंबई तक चलने वाली रेलगाड़ी को रेगुलर चलाने की मांग की है। उन्होंने अपनी यह मांग संसद सत्र के दौरान उठाई। अगर सांसद अजय भट्ट की मांग रेल मंत्रालय द्वारा मान ली जाती है तो इससे न केवल महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे जैसे बड़े शहरों में नौकरी करने वाले हजारों युवाओं को लाभ मिलेगा बल्कि महाराष्ट्र से उत्तराखंड आने वाले हजारों पर्यटक भी इससे लाभान्वित होंगे।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में चार नई रेल परियोजनाओं को मिलेगी गति, रेल बजट से मिलेगी करोड़ों की सौगात….

Ramnagar bandra Express Train Time Table
बता दें कि लोकसभा में संसद सत्र के दौरान शून्य काल में उठाए गए अपने प्रश्न पर अजय भट्ट ने कहा कि वर्तमान में कुमाऊं मंडल के रामनगर और काठगोदाम से महाराष्ट्र के मुंबई के लिए सप्ताह में एक दिन ट्रेन का संचालन किया जाता है। सांसद अजय भट्ट ने इसे नाकाफी बताते हुए कहा कि उत्तराखण्ड से मुंबई और मुंबई से उत्तराखंड के लिए बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना लगा रहता है। सप्ताह में एक दिन ही ट्रेन का संचालन होने से न केवल उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है बल्कि उस दिन ट्रेन में भारी भीड़ भी देखने को मिलती हैं। इसके बाद उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से मांग करते हुए कहा कि रामनगर से बांद्रा और काठगोदाम से मुंबई तक संचालित होने वाली साप्ताहिक ट्रेन को रेगुलर या कम से कम सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जाना चाहिए। इससे न केवल स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा बल्कि कुमाऊं मंडल में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: उत्तराखंड के चार जिलों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन जगी बड़ी उम्मीद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top