Connect with us
Ramnagar Garjiya temple fire today

Home / उत्तराखण्ड / Ramnagar Garjiya Temple Fire: रामनगर गर्जिया मंदिर क्षेत्र में लगी भीषण आग

उत्तराखण्ड नैनीताल

Ramnagar Garjiya Temple Fire: रामनगर गर्जिया मंदिर क्षेत्र में लगी भीषण आग

1 min read

Ramnagar Garjiya Temple fire: रामनगर गिरिजा मंदिर के समीप दुकानों में लगी आग सब जलकर हुआ राख 

Ramnagar Garjiya Temple Fire: इस वक्त की एक बड़ी खबर रामनगर के गर्जिया मंदिर से सामने आ रही है जहां मंदिर के नीचे दुकानों में भीषण आग लग गई जिसमें दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गई और देखते ही देखते दुकानदारों का लाखों रुपए का सामान आग के हवाले हो गया। इस बीच देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों में अफरा तफरी मच गई। आपको बता दें कि आग इतनी भीषण थी कि बस कुछ ही समय में गर्जिया मंदिर के समीप लगी प्रसाद की सारी दुकानें जलकर राख हो गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके पश्चात काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया ।वो तो गनीमत रही कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और अभी तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आप वीडियो में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि किस तरह से आग ने अपना विकराल रूप धारण किया हुआ है। अभी तक आग लगने का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया हैं पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top