Connect with us
Ration card will be made online from payment billing process will also be digital 2026 uttarakhand latest news today
Image : सांकेतिक फोटो ( Uttarakhand ration card online)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand ration card: न‌ए साल से आनलाइन बनेंगे राशन कार्ड, भुगतान बिलिंग प्रोसेस भी डिजिटल

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand ration card: न‌ए साल से आनलाइन बनेंगे राशन कार्ड, भुगतान बिलिंग प्रोसेस भी डिजिटल

1 min read

Uttarakhand ration card online: नए साल से ऑनलाइन होगी राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू, भुगतान और बिलिंग प्रोसेस भी होगा डिजिटल..

Ration card will be made online from payment billing process will also be digital 2026 uttarakhand latest news today: उत्तराखंड में राशन उपभोक्ताओं से जुड़ी एक बड़ी खबर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से सामने आ रही है ,कि आगामी नए साल में राशन कार्ड बनवाने की प्रणाली में बदलाव होने जा रहा है। इस बदलाव के चलते प्रदेश में राशन कार्ड बनवाने के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन के चलते राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी तो आएगी ही लेकिन इसके साथ ही फर्जी तरीके से बन रहे राशन कार्डों पर भी रोक लग सकेगी।

यह भी पढ़े :Uttarakhand ration card: 15 दिसंबर तक करालें EKYC अन्यथा निरस्त होगा कार्ड नहीं मिलेगा राशन

आपको जानकारी देते चलें प्रदेश में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्य ने राशन कार्ड बनवाने को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को नए साल में ऑनलाइन किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्कि राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया में किसी भी तरह की विसंगति को दूर करने के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। इसके अलावा राशन विक्रेताओं के भुगतान और उनकी बिलिंग की प्रक्रिया को भी ऑनलाइन किया जाएगा। रेखा आर्य ने कहा कि इस साल में मई महीने तक का लाभांश सभी जनपदों में राशन वितरण कर्ताओं को दिया जा चुका है और अगले महीने का लाभांश भी दो से तीन दिन में भेज दिया जाएगा।

जरूरतमंद व्यक्तियों को पहले मिलेगी राशन ( Uttarakhand ration update ) 

नए राशन कार्ड बनाते समय सिर्फ इस चीज को आधार नहीं माना जाएगा की किसका आवेदन कितना पुराना है, बल्कि अधिकारी पूरी जिम्मेदारी से यह सुनिश्चित करेंगे की सबसे ज्यादा जरूरतमंद व्यक्तियों को राशन पहले मिले। इस प्रक्रिया में उन्होंने विकलांग तलाकशुदा ,परित्यक्ता ,अनाथ और मानसिक रूप से कमजोर लोगों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सरकारी राशन विक्रेता की मौत पर आश्रितों को दुकान आवंटित की जाएगी, यदि आश्रित इसके लिए इच्छुक नहीं होंगे तभी अन्य लोगों से आवेदन मांगे जाएंगे।

एमआरपी पर खरीदी जा सकेगी किसानो की फसल ( Uttarakhand ration news) 

धान की खरीद के लिए इस साल अब तक केंद्र सरकार की ओर से दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 98% धान की खरीद हो चुकी है और अब लक्ष्य को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ पत्राचार किया जा रहा है। केंद्र से लक्ष्य बढ़ने पर प्रदेश के अन्य धान किसानों की फसल भी एमआरपी पर खरीदी जा सकेगी।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top