Connect with us
alt="ripunjay naithani"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड के रिपुंजय ने किया एनडीए में टॉप, अपने पहले ही प्रयास में की बड़ी सफलता हासिल

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखण्ड के रिपुंजय ने किया एनडीए में टॉप, अपने पहले ही प्रयास में की बड़ी सफलता हासिल

1 min read

alt="ripunjay naithani"

देश विदेश की सरजमीं पर तमाम प्रतियोगिताओं को अपने नाम करने वाले उत्तराखण्ड के होनहार युवा आज हर क्षेत्र में छाए हुए हैं। शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेल के मैदान तक, गीत-संगीत की दुनिया से लेकर छोटे पर्दे एवं फिल्मों तक आज ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां राज्य की प्रतिभाएं कठिन प्रतिद्वंद्वी के रूप में ना नजर आती हों। क‌ई जगह तो राज्य के युवाओं ने प्रतियोगिताओं को जीतकर अपने प्रतिद्वंद्वियों को दाँतों तले उंगली दबाने को भी मजबूर कर दिया है। आज हम आपको राज्य के एक ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू करा रहे हैं जिन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) की प्रवेश परीक्षा के परिणाम में पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि आज देवभूमि के युवा किसी से भी कम नहीं है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य की राजधानी देहरादून निवासी रिपुंजय नैथानी की, जिन्होंने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए)-1 प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में टॉप कर राज्य का मान बढ़ाया है। सबसे खास बात तो यह है कि रिपुंजय ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है और आज उन्होंने एनडीए में देशभर से चयनित 447 युवाओं में सर्वक्षेष्ठ होने का कीर्तिमान हासिल किया।




प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के रिपुंजय नैथानी संघ लोक सेवा द्वारा आयोजित नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए)-1 प्रवेश परीक्षा के परिणाम में टॉपर बने हैं। बता दें कि वर्तमान में देहरादून जिले के बसंत विहार में रहने वाले रिपुंजय के पिता आरके नैथानी फौज में कर्नल है जबकि उनकी मां पूजा नैथानी हिल फाउंडेशन स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर आसीन हैं। बताते चलें कि वह राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (आरआइएमसी) में कैडेट कैप्टन भी हैं। बताया गया है परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में आरआइएमसी के कुल 14 कैडेटों ने अपना स्थान पक्का किया है जिनमें से चार कैडेट प्रथम पांच में शामिल हैं। रिपुंजय की इस सफलता से उनके गृहक्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है तथा घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी इस अवसर पर उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देने के साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। विदित हो कि संघ लोक सेवा ने इसी अप्रैल माह में एनडीए/एनए की लिखित परीक्षा का आयोजन किया था, तत्पश्चात सर्विस सलेक्शन बोर्ड ने साक्षात्कार का आयोजन किया। बताया गया है कि नया बैच दो जनवरी से शुरू होगा।




Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top