Connect with us
Uttarakhand news: rishikesh roadways bus accident

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: सड़क से नीचे पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस मची चीख-पुकार देखें वीडियो

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखंड: सड़क से नीचे पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस मची चीख-पुकार देखें वीडियो

1 min read

Rishikesh roadways bus accident: टनकपुर से ऋषिकेश की ओर आ रही रोडवेज की बस सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों में मची चीख-पुकार

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखंड के देहरादून जिले के ऋषिकेश से सामने आ रही है जहां चीला चौकी क्षेत्र के भीमगोड़ा बैराज तिराहे के पास टनकपुर से ऋषिकेश आ रही उत्तराखंड  रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सडक से नीचे पलट गई। बता दें कि बस के पलटने से यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बताते चलें कि यह हादसा उस समय हुआ जब बस  ऋषिकेश के बैराज तिराहे के पास पहुंची तो ऋषिकेश की ओर से आ रही कार को बचाने के चक्कर में बस पलट गई । वही घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची।जहां उन्होंने यात्रियों को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। (Rishikesh roadways bus accident)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश के बैराज तिराहे के पास 35 यात्रियों से भरी रोडवेज बस पलट कर सड़क से नीचे गिर गई। जिनमें से 24 यात्री बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने गाड़ी का शीशा तोड़कर 24 यात्रियों को बाहर निकाला।गनीमत यह रही कि सभी यात्रियों की जान बच गई।  घायलों को हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बता दें कि आजकल कांवड यात्रा के दौरान  हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज होते हुए रोडवेज की बसो का रूट डायवर्ट किया  गया हैं।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top