Connect with us
Uttarakhand news: Ritika supyal of Supai village almora selected in senior uttarakhand women cricket team.

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखण्ड के लिए मैच खेलेंगी सुपई गांव की रितिका, सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड के लिए मैच खेलेंगी सुपई गांव की रितिका, सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

1 min read

uttarakhand women cricket team: बतौर आलराउंडर उत्तराखण्ड की सीनियर महिला टीम में चयनित हुई रितिका, परिवार में हर्षोल्लास का माहौल…

उत्तराखण्ड की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आए दिन हम आपको राज्य की होनहार बेटियों की सफलता की खबरों से रूबरू कराते रहते हैं‌। इसी क्रम में आज हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं, मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली रितिका सुप्याल की, जिनका चयन उत्तराखंड सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हो गया है। बतौर बॉलिंग ऑलराउंडर, उत्तराखंड सीनियर टीम में चयनित होने वाली रितिका की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(uttarakhand women cricket team)
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: कपिल ‌का भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयन, कुमाऊं रेजिमेंट में है तैनात

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के बाड़ेछीना क्षेत्र के सुपई गांव निवासी रितिका सुप्याल का चयन उत्तराखण्ड की सीनियर महिला टीम में हो गया है। बता दें कि अपनी 12वीं तक की शिक्षा आर्मी स्कूल अल्मोड़ा से प्राप्त करने वाली रितिका वर्तमान में काशीपुर की हाईलैंडर क्रिकेट एकेडमी में कोचिंग ले रहीं हैं। रितिका का टीम में चयनित होने पर उनके पिता राजेंद्र सिंह सुप्याल काफी खुश हैं और उनके घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
(uttarakhand women cricket team)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नीलम भारद्वाज का अंडर-19 बालिका टीम में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top