Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Ritu joshi khatima got bharat Gaurav award

उत्तराखण्ड

ऊधमसिंह नगर

बधाई: खटीमा की रितू जोशी हुई भारत गौरव सम्मान से सम्मानित

Ritu joshi khatima खटीमा की रितु जोशी को भारत गौरव सम्मान बेस्ट मॉडल और इवेंट ऑर्गेनाइजर की कैटेगरी में मिला सम्मान

Ritu joshi khatima: उधम सिंह नगर जिले के खटीमा तहसील की रितू जोशी को भारत गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया है। जी हां रितू को इंडिया प्राउड बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया है। रितू को ये भारत गौरव सम्मान बेस्ट मॉडल और इवेंट ऑर्गेनाइजर की कैटेगरी में मिला है। बता दें कि रितू पेशे से एक मॉडल और इवेंट ऑर्गेनाइजर है।अभी हाल ही में रितु को 15 अगस्त को इंडिया स्टार बुक ऑफ रिकॉर्ड की तरफ से इंडिया स्टार इंडिपेंडेंट अवॉर्ड से नवाजा गया जो कि उन्हें मॉडल की कैटेगरी में दिया गया।इसके साथ-साथ रितु को इसी साल फॉक्स स्टोरी इंडिया की तरफ से वुमन फेस ऑफ द ईयर 2023 के अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

रितु ने मॉडलिंग में कुछ ब्यूटी पेजेंट का खिताब भी अपने नाम किया है जिनमें मिस पिथौरागढ़ 2018, मिस गढ़वाल 2019 फर्स्ट रनर अप, मिस नॉर्थ राइजिंग इंडिया 2019, जो एक नेशनल लेवल ब्यूटी पेजेंट था, मिस ग्लोरी ऑफ उत्तराखंड 2019 शामिल है। इसके साथ-साथ रितु को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया जिन मे फैशन लाइफस्टाइल मैगजीन के द्वारा मॉडलिंग श्रेणी में 15 सक्सेस स्टार ऑफ इंडिया 2020, फॉरएवर स्टार इंडिया के द्वारा द रियल सुपरवूमन 2020, दिल्ली सत्यजय न्यूज के द्वारा उत्कृष्ट व्यक्तित्व पुरस्कार 2021, कल्कि न्यूज के द्वारा कल्कि गौरव सम्मान 2021, राष्ट्रीय कला एवं शिक्षा अकादमी पुणे द्वारा राष्ट्रीय महिला उत्कृष्टता पुरस्कार 2021, फॉक्सक्लूज बेंगलुरु द्वारा शीर्ष 100 महिला आइकन पुरस्कार 2022, राष्ट्रीय ज्ञानपीठ पुणे महाराष्ट्र द्वारा राष्ट्रीय महिला गौरव पुरस्कार शामिल है। इतना नहीं इसके साथ-साथ रितु ने टीम कुमाऊं केसरी के साथ मिलकर स्टार ऑफ उत्तराखंड 2020 मॉडलिंग और डांसिंग इवेंट भी करवाया, और लॉकडाउन के टाइम गो कोरोना गो सिंगिंग और ऑनलाइन डांसिंग इवेंट को जज भी किया और रितु की उपलब्धि की कहानी कुछ पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी है जिनमें उत्तराखंड की श्रीतिज के पार मार्च 2021 में एक कवर गर्ल के रूप में शामिल है और रितु के आर्टिक्ल भी प्रकाशित हुवे है , दिल्ली की अंग्रेजी पत्रिका वंशधारा, दिल्ली की पत्रिका आपकी सेहत जिसमे फेस आफ द मंथ और हाल ही में इसी साल लाइफस्टाइल पत्रिका में उनकी उपलब्धि की कहानी नारी शक्ति संस्करण प्रकाशित हुई।

रितु खटीमा मे एक साथ चार इवेंट जिसमे सिंगिंग, डांसिंग , मॉडलिंग और एक्टिंग के कॉन्सेप्ट पर काम कर रही है अभी हाल ही में उन्होंने खटीमा टीम जागृति सेवा समिति के साथ जासेस टैलेंट हंट का ऑडिशन भी करवाया गया उनका कहना ये इस इवेंट को करने का है मक्शद ये है बहुत से ऐसे लोग जिनमें टैलेंट तो है लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल पता अपने टैलेंट को उभारने का। इसलिए इस इवेंट के माध्यम से छिपी हुई प्रतिभावो को आगे लाना है। इसके साथ-साथ रितु ने ये भी बताया कि हमें जीवन में कभी हार नहीं माननी चाहिए कोशिश करते रहना चाहिए सफलता जरूर मिलेगी।

लेख शेयर करे

More in उत्तराखण्ड

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top