Connect with us
Uttarakhand News: ROAD ACCIDENT IN BHAWALI NANITAL OF DELHI PASSENGER TWO PEOPLE DIED ON THE SPOT

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाई कार, एक महिला समेत दो लोगों की मौत

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाई कार, एक महिला समेत दो लोगों की मौत

1 min read

नैनीताल(Nainital) जिले के भवाली में दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाई कार(Car Accident) दो लोगों की मौत एक घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे हैं कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहें हैं। कभी मैदानी क्षेत्रों से तो कभी पर्वतीय क्षेत्रों से कोई न कोई खबर आ ही जाती है। ऐसी ही एक और दर्दनाक सड़क हादसे की खबर राज्य के नैनीताल(Nainital ) जिले से आ रही है जहां हादसे(Road Accident) में दो लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि भवाली-ज्योलीकोट रोड में एक कार के खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को तुरंत अस्पताल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: खनूली गांव के तुषार बनेंगे नौसेना में सब लेफ्टिनेंट

जानकारी के अनुसार कार संख्या डीएल 8 सीएए 2634 भवाली से दिल्ली को जा रही थी। तभी खूपी गेठिया के समीप पहुंचते ही कार गहरी खाई में गिर गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू शुरू किया। तल्लीताल के एसओ विजय मेहता के अनुसार कार में दिल्ली के तीन व्यक्ति सवार थे। जिसमें एक महिला व एक पुरूष मृत मिले। हादसे में दौलतपुर गाजियाबाद निवासी सारीन पुत्र शहाबुद्दीन व सेक्टर 624 ब्लॉक शंकरपुर पूर्वी दिल्ली निवासी नीलम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दुःखद घटना बेटे की कोरोना से मौत, पिता की सदमे से हो गई मौत

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top