Connect with us
उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पति-पत्नी की मौत

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पति-पत्नी की मौत

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, चलती कार पर पहाड़ी से गिरा बोल्डर, पति-पत्नी की मौत

1 min read

Chamoli car accident news: भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत, देहरादून से अपने गांव जा रहे थे मृत दंपति…

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसों का तांडव जारी है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर अभी अभी राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क मार्ग पर बगोली के पास एक कार के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतक दोनों लोग पति पत्नी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।(Chamoli car accident news)

प्राप्त जानकारी के अनुसार कर्णप्रयाग से ग्वालदम की ओर जा रही एक कार जैसे ही बगोली के पास पहुंची तो एकाएक कार के ऊपर पहाड़ी से भारी भरकम बोल्डर गिर गया। जिससे कार सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह और उनकी पत्नी सावित्री देवी निवासी मेटा कुलसारी चमोली के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों पति-पत्नी देहरादून से अपने गांव जा रहे थे। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बोल्डर गिरने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर भारी पुलिस फोर्स सहित एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गई है।
(Chamoli car accident news)

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top