Connect with us
Uttarakhand news: road accident in Kumaon, alto car fell into deep ditch, two people died in Bageshwar. Bageshwar Alto Car Accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / कुमाऊं में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौके पर ही मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

कुमाऊं में भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार दो लोगों की मौके पर ही मौत

1 min read

Bageshwar Alto Car Accident: भयावह सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम….

उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन राज्य के किसी ना किसी क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की खबर सुनने को मिलती है ऐसी ही एक खबर राज्य के बागेश्वर जिले से सामने आ रही है जहां गरुड़ तहसील के अंतर्गत पिंगलो भकुनाधार में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे जा समाई। जिसमे दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची ।घटना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।
(Bageshwar Alto Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सेना के जवान का संदिग्धावस्था में निधन, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार गरोठ तहसील के अंतर्गत राजस्व पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत पिंगलो के पास एक अल्टो कार संख्या UK011 TA-2202 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा समाई जिसमे कार सवार दो लोगो की मौत हो गई। मृतको की पहचान वीर सिंह पुत्र हरिमोहन सिंह निवासी ग्राम छतियानी तोक, मंगलनाथ पुत्र रामनाथ निवासी भकुनाधार पिंगलो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राजकुमार पांडे के निर्देशन में तहसीलदार तितिक्षा जोशी और राजस्व की टीम मौके पर पहुंची।
(Bageshwar Alto Car Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: सड़क किनारे शराब पीना युवक को पड़ा भारी, बाघ ने बनाया निवाला, ले गया जंगल में

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top