Connect with us
Dehradun Roadways Bus Accident

Home / उत्तराखण्ड / अभी-अभी उत्तराखंड रोडवेज बस हो गई हादसे का शिकार यात्रियों में मची चीख-पुकार

उत्तराखण्ड देहरादून

अभी-अभी उत्तराखंड रोडवेज बस हो गई हादसे का शिकार यात्रियों में मची चीख-पुकार

1 min read

Dehradun Roadways Bus Accident: उत्तराखंड रोडवेज बस जा टकराई मारुति कार से कार के उड़े परखच्चे

इस वक्त उत्तराखंड की देहरादून से एक बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां यात्रियों से भरी रोडवेज बस और एक कार की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन 7 रोडवेज बस संख्या UK07 PA 3112 यात्रियों को लेकर देहरादून से पौड़ी जा रही थी इसी दौरान बस ने लच्छीवाला के पास एक मारुति कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए वही बस भी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई जिससे देखते ही देखते यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार में 2 लोग सवार थे। (Dehradun Roadways Bus Accident)

यह भी पढ़िए: दिल्ली से उत्तराखंड आ रही बस पलटी 5 यात्री घायल अन्य की हालत गंभीर, देखें वीडियो

गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं जिन्हें नजदीकी चिकित्सालय भेज दिया गया। यात्रियों के अनुसार बस ड्राइवर नशे में था और लगातार तेज गाड़ी चला रहा था जिसको कई बार यात्रियों ने टोका भी था मगर वो नही माना। बता दें कि अगर यह बस पहाड़ी रास्ते मे पहुँच जाती तो शराब के नशे के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। वही हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई जिन्होंने ड्राइवर को मेडिकल परीक्षण के लिये भेज दिया।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top