Connect with us
Uttarakhand news: roadways Valvo bus started between Dehradun and delhi know about its timetable

Home / उत्तराखण्ड / GOOD NEWS: देहरादून से दिल्ली सिर्फ चार घंटे में पहुंचाएगी वॉल्वो, बस सेवा शुरु, जानिए समय

उत्तराखण्ड देहरादून

GOOD NEWS: देहरादून से दिल्ली सिर्फ चार घंटे में पहुंचाएगी वॉल्वो, बस सेवा शुरु, जानिए समय

1 min read

उत्तराखंड रोडवेज की बस ने देहरादून से दिल्ली की दूरी सिमेटकर कर दी कम

देहरादून से दिल्ली अब दूर नहीं जी हाँ इस दूरी को तय करने के लिए जहां पहले बस से सात -आठ घंटे लग जाते थे वहीं अब उतराखण्ड परिवहन निगम की वाल्वो बस से मात्र 4 घंटे में सफर पूरा हो जाएगा। यह बस केवल चार घंटे के भीतर देहरादून से सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। बता दें कि यह बस देहरादून से सुबह 11 बजे चलेगी और चार घंटे के भीतर दिल्ली पहुंच जाएगी। निगम के मंडल प्रबंधक संजय गुप्ता केअनुसार यह वॉल्वो सभी शहरों के भीतर नहीं जाएगी। न ही इसका कहीं स्टॉपेज होगा।

सबसे खास बात तो यह है कि कोई भी स्टापेज न होने की वजह से यह बस मात्र चार घंटे में ही दिल्ली का सफर तय कर लेती है। बताते चलें कि रुड़की बाईपास के बाद मेरठ के नए एक्सप्रेस वे से होते हुए यह बस सीधे दिल्ली पहुंचाएगी। इसके साथ ही इसका किराया भी अन्य वॉल्वो के समान ही रहेगा।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top