Connect with us
Uttarakhand news: Roorke Ayush Chauhan BECAME Lieutenant in Indian army

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के आयुष चौहान सेना में बने लेफ्टीनेंट, प्रदेश को किया गौरवान्वित

उत्तराखण्ड हरिद्वार

उत्तराखंड के आयुष चौहान सेना में बने लेफ्टीनेंट, प्रदेश को किया गौरवान्वित

1 min read

Ayush Chauhan lieutenant: रुड़की के आयुष चौहान सेना में बने लेफ्टीनेंट, क्षेत्र के साथी प्रदेश को किया गौरवान्वित

उत्तराखंड के युवा हमेशा से ही सैन्य क्षेत्र में उच्च पदो पर चयनित होकर देश तथा राज्य को गौरान्वित कर रहे हैं ।इसी कड़ी में एक नाम और जुडने जा रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र के दुर्गा कॉलोनी के रहनें वाले दुर्गा कालोनी रुड़की के आयुष चौहान की , जिसने सेना में लेफ्टिनेंट बनकर क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन किया है। बता दें कि आयुष चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में विगत 30 जुलाई को रक्षा प्रशिक्षण की पासिंग आउट परेड से पासआउट होकर लेफ्टिनेंट बन गए हैं।(Ayush Chauhan lieutenant)

बताते चलें कि पासिंग आउट परेड के दौरान उनकी माता कुसुम लता चौहान एवं पिता सूबेदार सत्य प्रकाश चौहान,तथा बड़ी बहन शानू प्रिया चौहान भी उपस्थित थी।आयुष बचपन से ही पढाई मे अव्वल रहे हैं। उनका बचपन से ही सपना सेना में अफसर बनने का था। आयुष ने 12वी तक की पढ़ाई आर्मी स्कूल रुड़की से की है इसके पश्चात आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पुणे से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल कर ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चेन्नई से पासआउट होकर लेफ्टिनेंट बन गए । आयुष की इस सफलता से उनके माता-पिता का सर गर्व से ऊंचा हो गया । आयुष ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता को देते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top