Connect with us
Roorkee bridge Collapse
Image: Roorkee bridge Collapse

Home / उत्तराखण्ड / Roorkee bridge Collapse: हरिद्वार के रुड़की गंगनहर में गिरा निर्माणाधीन पुल

उत्तराखण्ड हरिद्वार

Roorkee bridge Collapse: हरिद्वार के रुड़की गंगनहर में गिरा निर्माणाधीन पुल

1 min read

Roorkee bridge Collapse: रुड़की में गिरा निमार्णाधीन पुल लोक निर्माण विभाग को दी थी जिम्मेदारी

Roorkee Bridge Collapse: आज दीवाली पर हरिद्वार के रुड़की में एक बड़ा हादसा हो गया जहां पर एक निर्माणाधीन पुल गंगनहर में जा गिरा। जिसका शिलान्यास पिछले वर्ष मुख्यमंत्री धामी ने किया था। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक रुड़की में पीर बाबा कॉलोनी है, जहां पर रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए एक (लोहे) के पुल का निर्माण मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत विधायक प्रदीप बत्रा के प्रस्ताव पर किया जा रहा था। बताते चलें कि लोक निर्माण विभाग को इस पुल को बनाने की जिम्मेदारी मिली थी। सबसे खास बात तो यह है कि कुछ दिन पूर्व ही गंगनहर के पानी को बंद किया गया था, जिससे पुल निर्माण में काफी तेजी आई थी।

बताया जा रहा है कि 30 अक्टूबर की रात को गंगनहर में पानी आने के बाद आज शाम के समय निर्माणाधीन पुल अचानक गंगनहर में जा गिरा। इस घटना के बाद जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे के दौरान कोई मजदूर इसकी चपेट में नहीं आया। वहीं, लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एक पुल का एक रस्सा टूटने से यह हादसा हो गया।।
यह भी पढ़िए: टिहरी के कीर्तिनगर में नाबालिग लड़की के गुमशुदा होने पर बड़ा बवाल

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top