उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग
Sneha Negi ISRO Scientist: उत्तराखंड की स्नेहा नेगी इसरो में बनी वैज्ञानिक
1 min read
Sneha Negi ISRO scientist: रुद्रप्रयाग की स्नेहा नेगी का इसरो में वैज्ञानिक के रूप में हुआ चयन क्षेत्र में दौडी खुशी की लहर
उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। यहां की बेटियां हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। सरकारी गैर सरकारी सभी क्षेत्रों में यहां की बेटियां सफलता के कदम चूम कर राज्य को गौरवान्वित कर रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने क्षेत्र तथा राज्य का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं रुद्रप्रयाग जिले की रहने वाली स्नेहा नेगी की। जो इसरो की परीक्षा उत्तीर्ण करके वैज्ञानिक के पद पर चयनित हो गई हैं।(Sneha Negi ISRO scientist)
बता दें कि स्नेहा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा विद्या मंदिर श्री कोर्ट से पूर्ण की है। इसके बाद स्नेहा ने बीटेक तथा एमटेक की पढ़ाई पूर्ण की। वर्ष 2021 में स्नेहा ने ऑल इंडिया गेट परीक्षा में 80 वी रैंक हासिल की थी। बताते चलें कि स्नेहा के पिता सुरेंद्र सिंह नेगी का पहले ही देहांत हो चुका है। विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद भी स्नेहा ने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर अपने क्षेत्र तथा राज्य को गौरवान्वित किया है। स्नेहा नेगी की इस सफलता से जहां परिवार में खुशी का माहौल है वहीं क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
