Connect with us
Uttarakhand news: Rudrapur Manisha swiggy delivery girl

Home / उत्तराखण्ड / Manisha Swiggy delivery girl: उत्तराखंड की पहली फूड डिलीवरी गर्ल बनी मनीषा

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

Manisha Swiggy delivery girl: उत्तराखंड की पहली फूड डिलीवरी गर्ल बनी मनीषा

1 min read

Manisha swiggy delivery girl: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में मनीषा बनी पहली स्विगी डिलीवरी गर्ल बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए दिन-रात कर रही है मेहनत

आपने अधिकतर पुरुषों को ही डिलीवरी ब्वॉय के रूप में देखा होगा लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड की एक महिला डिलीवरी गर्ल से रूबरू कराने जा रहे हैं जो अपनी घर की जिम्मेदारियों के चलते यहां तक पहुंची है।जी हां हम बात कर रहे हैं उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर निवासी मनीषा की जो उत्तराखंड की पहली स्विगी डिलीवरी गर्ल बनी है। बता दें कि मनीषा अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए 17 घंटे फूड डिलीवरी का कार्य करती हैं। बताते चलें कि मनीषा रुद्रपुर की इकलौती डिलीवरी गर्ल है।(Manisha swiggy delivery girl)

सोशल मीडिया पर मनीषा की फोटो काफी वायरल हो रही है। मनीषा के 2 बच्चे भी हैं जो अपनी नानी के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं वही मनीषा उनके बेहतर भविष्य के लिए रुद्रपुर मे किराए के मकान में रहकर मेहनत कर रही है। मनीषा सुबह 7:00 बजे से लेकर रात के 12:00 बजे तक फूड डिलीवरी का काम करती है। मनीषा ने इस काम से अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया है। कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता मन में लगन हो तो मेहनत से किसी भी कार्य को आसानी से किया जा सकता है।इस बात को मनीषा ने सच कर दिखाया है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top