उत्तराखण्ड देहरादून
उत्तराखंड: सिलिंडर भरवाने के बदले नियम, उपभोक्ताओं को कैसे मिलेगा नया सिलेंडर जानिए…
1 min read
uttarakhand new gas cylinder: सिलेंडर बुकिंग को लेकर आए नए नियम, गैस गोदाम में पंजीकृत मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देने पर ही भराई जा सकेगी गैस..
uttarakhand new gas cylinder गौरतलब हो कि सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन गैस सिलिंडर भरवाने के नियमों को बदल जाता है जिसके चलते काफी बार उपभोक्ताओं को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी बीच अब एक बार फिर से इन नियमों को बदला गया है। दरअसल अब केवल उन्हीं लोगों को सिलिंडर भरवाने का मौका मिलेगा जिनका मोबाइल नंबर गैस गोदाम से पंजीकृत होगा।
यह भी पढ़िए:खुशखबरी: उत्तराखंड के चार जिलों में दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन जगी बड़ी उम्मीद
बता दें गैस सिलिंडर भरवाने के नियमों में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। पिथौरागढ़ के डीडीहाट गैस गोदाम के प्रबंधक प्रमोद पांडे ने बताया कि सिलेंडर बुकिंग को लेकर अब नए नियमों के अनुसार ही उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। दरअसल गैस गोदाम से पंजीकृत मोबाइल नंबर 8454955555 पर मिस्ड कॉल देने के बाद उपभोक्ताओं के फोन में चार अंको का डीएससी नंबर आएगा जिसके आधार पर गैस दी जाएगी। यदि किसी उपभोक्ता के फोन में यह नंबर नहीं आता है तो उसे गैस गोदाम में जाकर अपना नंबर पंजीकृत करवाना होगा अन्यथा उन्हें गैस सिलेंडर नहीं भरवाने दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सिलेंडर भरवाने में परेशानी हो सकती है। बुकिंग के नये नियमों से भागीचौरा के 50 से अधिक सिलेंडरों को नहीं भरा जा सका। कई ग्रामीणों को पंजीकृत मोबाइल नंबर की जानकारी नहीं है जिसके चलते उनके सिलेंडर नहीं भरे जा रहे हैं लोगों ने गैस कार्ड पर सिलेंडर देने की मांग की है।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
