Connect with us
sakshi dhoni birthday Uttarakhand

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल : महेंद्र सिंह धोनी कैंची धाम दर्शन कर निकल गए रानीखेत को यहीं मनाएंगे पत्नी साक्षी का जन्मदिन

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल : महेंद्र सिंह धोनी कैंची धाम दर्शन कर निकल गए रानीखेत को यहीं मनाएंगे पत्नी साक्षी का जन्मदिन

1 min read

Sakshi dhoni birthday Uttarakhand: महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ निकल चुके हैं रानीखेत की यात्रा पर

Sakshi dhoni birthday Uttarakhand:  टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के कुमाऊं सैर पर हैं। जहां वो नैनीताल घूमने के साथ ही पत्नी साक्षी का बर्थडे भी मनाएंगे। सूत्रों से मेरी जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ कैंची धाम नीम करोली मंदिर के दर्शन कर रानीखेत की ओर निकल चुके हैं। इस बीच जहां नैनीताल के सड़कों पर उनके साथ फोटो खींचने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी है वही सूत्रों के मुताबिक 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी का जन्मदिन है जिसे वह नैनीताल के शांत वादियों में मनाएंगे। इसके लिए उन्होंने खास सरप्राइज भी तैयार कर रखा है। उनकी पत्नी साक्षी ने भी कुमाऊं की शांत वादियों को महसूस करते हुए अपने स्टेट्स में बर्थ डे वीक लिखते हुए सूर्यास्त के समय लालिमा ली हुई फोटो भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है।
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड की वादियो में पहुँचे पूर्व कप्तान धोनी, पत्नी साक्षी के साथ करेंगे कैंची धाम के दर्शन

Mahendra Singh Dhoni Nainital Visit: गोरतलब हो की धोनी के पूर्वजों का गांव ल्वाली भी कुमाऊं के अल्मोड़ा जिले में ही है। जिससे साफ झलकता है की कुमाऊं से उनका गहरा नाता है। इन्ही सब के बीच वह पत्नी का बर्थडे मना सकते हैं और यह वीकेंड उनके और उनके वाइफ के लिए खास हो सकता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनके फैंस का यह भी कहना है कि उन्हें एक बार अपने पैतृक गांव जरूर जाना चाहिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top