Connect with us
Satish Rana of tehri garhwal died in Goa night club fire incident arapora uttarakhand breaking news live today
फोटो सोशल मीडिया Satish uttarakhand Goa incident

Home / UTTARAKHAND NEWS / Satish Rana Goa fire incident: गोवा अग्निकांड में टिहरी के सतीश राणा की भी गई जिंदगी

UTTARAKHAND NEWS टिहरी गढ़वाल

Satish Rana Goa fire incident: गोवा अग्निकांड में टिहरी के सतीश राणा की भी गई जिंदगी

1 min read

Satish Rana of tehri garhwal died in Goa night club fire incident arapora uttarakhand breaking news live today: गोवा नाइट क्लब में आग लगने से टिहरी के सतीश राणा की गई जिंदगी, माता-पिता गांव में करते हैं खेती-बाड़ी, घर में इकलौता कमाने वाला सदस्य था सतीश…

Satish Rana of tehri garhwal died in Goa night club fire incident arapora uttarakhand breaking news live today: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल का एक युवा नौकरी करने गोवा गया था ,लेकिन उसे कहां मालूम था कि उसके साथ एक ऐसी अनहोनी हो जाएगी जिसके चलते एक झटके मे उसका सब कुछ तबाह हो जायेगा। गोवा में हुए भीषण अग्निकांड ने उत्तराखंड को जिंदगी भर के गहरे जख्म दे दिए जिससे मृतक के परिजन शायद ही कभी उभर पाए।

यह भी पढ़ें- Goa incident uttarakhand: गोवा हादसे में उत्तराखण्ड के 5 युवकों की मौत चम्पावत के मनीष भी शामिल

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से टिहरी जिले के चाह गाडोलिया गांव का निवासी 24 वर्षीय सतीश राणा अपने भाई बहनों मे से सबसे बड़ा था। दरअसल सतीश अपने परिवार की जिम्मेदारी व आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए गोवा मे नौकरी कर रहा था। वहीं बीते रविवार को गोवा के अरपोरा स्थित नाइट क्लब बर्च रोमियो लेन मे आग लगने से सतीश की मौत हो गई। सतीश की मौत की खबर सुनते ही उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें- Tyuni dehradun news today: देहरादून त्यूणी में 2 सगे भाइयों समेत 3 की गई जिंदगी

हादसे ने छीन लिया इकलौता कमाउ सदस्य ( tehri garhwal news today)

सतीश राणा परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था, जो अपनी दो बहनों की शादी पहले ही करा चुका था। जबकि उसके छोटे भाई की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी सतीश पर ही थी। सतीश के माता-पिता गांव में खेती-बाड़ी का कार्य करते हैं, जिन पर आर्थिक बोझ ना पड सके इसलिए सतीश ने अपने कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी ली थी। लेकिन इस हादसे ने सतीश के पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया, परिजनों का कहना है कि आज सोमवार की शाम सतीश का शव उनके गांव पहुंचने की संभावना है। इस घटना पर टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से बातचीत कर पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
यह भी पढ़ें- Paithani car accident Pauri: पौड़ी बुंखाल मेले से लौट रही कार हादसे में पैठाणी के 2 युवकों की गई जिंदगी

गोवा क्लब मे फोड़े गए पटाखे आग से धधक उठा क्लब ( goa fire incident tehri garhwal satish rana)

बताते चले यह अग्निकांड तब घटित हुआ जब रोमियो लेन नाइट क्लब में लोग डांस करने के साथ ही काफी एंजॉय कर रहे थे। तभी ऊपर वाले फ्लोर पर इलेक्ट्रिक पटाखे फोड़े गए जिससे पटाखे की चिंगारी से भीषण आग उठी और पूरे क्लब में आग लग गई। गोवा में हुए इस अग्निकांड में नाइट क्लब के मालिक को हिरासत में लिया गया है इसके साथ ही तीन बड़े अधिकारियों पर गाज गिर चुकी है।
यह भी पढ़ें- Father of signature astrology: एक हस्ताक्षर बदल सकता है आपकी जिंदगी -विवेक त्रिपाठी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top