Connect with us
Saurabh Rautela Bageshwar army lieutenant
फोटो सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / बागेश्वर के सौरभ रौतेला बने सेना में लेफ्टिनेंट, पहले प्रयास में उत्तीर्ण की थी CDS परीक्षा

उत्तराखण्ड बागेश्वर

बागेश्वर के सौरभ रौतेला बने सेना में लेफ्टिनेंट, पहले प्रयास में उत्तीर्ण की थी CDS परीक्षा

1 min read

Saurabh Rautela army lieutenant: बागेश्वर के सौरभ रौतेला ने पहले प्रयास में उत्तीर्ण की सीडीएस परीक्षा , भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद किया हासिल…

Saurabh Rautela army lieutenant: उत्तराखंड के होनहार युवा आज शिक्षा के क्षेत्र से लेकर खेलकूद के क्षेत्र समेत अन्य सभी क्षेत्रों में भी अपना विशेष योगदान दे रहे हैं जो बेहद सराहनीय और प्रशंसा के काबिल है। इसके साथ ही प्रदेश के युवा अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण के बलबूते पर आईटीबीपी, सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर सैन्य सेवाओं के उच्च पदों पर आसीन होकर अपने परिजनों का मान बढ़ा रहे है जिनकी काबिलियत पर पूरे प्रदेश को गर्व होता है। इतना ही नहीं बल्कि ऐसे होनहार युवा अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन रहे हैं। हम आए दिन आपको ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू करवाते रहते हैं जिन्होंने किसी विशेष उपलब्धि को हासिल किया हो। आज हम आपको बागेश्वर जिले के सौरभ रौतेला से रूबरू करवाने वाले हैं जिन्होंने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का उच्च पद हासिल किया है।
यह भी पढ़ें- बधाई: हल्द्वानी के उत्कर्ष बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से की है पढ़ाई

Saurabh Rautela lieutenant Bageshwar बता दें बागेश्वर जिले के कमेडी गांव के सौरभ रौतेला ने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय सेना मे लेफ्टिनेंट का उच्च पद हासिल किया है। यह सम्मान उन्हें चेन्नई में आयोजित हुई पासिंग आउट परेड के दौरान प्राप्त हुआ। दरअसल सौरभ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बागेश्वर के महर्षि विद्या मंदिर से प्राप्त की। तत्पश्चात उन्होंने केंद्रीय विद्यालय देहरादून से अपनी इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्ष 2017 से 2021 तक डीआईटी यूनिवर्सिटी देहरादून से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद वर्ष 2021 में ही उन्होंने सीडीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली का रुख किया तथा वर्ष 2022 के दौरान इलाहाबाद में हुए एसएसबी इंटरव्यू को पहले प्रयास में ही सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया इसके बाद उनका सीडीएस के लिए चयन हुआ। वर्ष 2023 में सौरभ ने अपनी ट्रेनिंग के लिए चेन्नई का रुख किया जहां पर उन्होंने कठोर सैन्य प्रशिक्षण लिया अब वर्ष 2024 मे पासिंग आउट परेड के बाद उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल हुआ है। सौरभ के पिता महेंद्र सिंह रौतेला आईटीबीपी में एसआई के पद पर कार्यरत है जबकि सौरभ की माता कमला देवी एक गृहणी है। सौरभ के छोटे भाई मल्टीनेशनल कंपनी ग्रेडर नोएडा में आई सेक्टर में हैं। सौरभ की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का लगातार तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़ें- बधाई: सीमांत मुनस्यारी की नेहा धामी बनी सेना में लेफ्टिनेंट, बढ़ाया परिजनों का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top