Connect with us
Uttarakhand news: Selection of Vinay Kishore of Kanalichina Pithoragarh as national hockey coach.

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: पिथौरागढ़ के विनय किशोर का राष्ट्रीय हॉकी कोच के लिए चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

बधाई: पिथौरागढ़ के विनय किशोर का राष्ट्रीय हॉकी कोच के लिए चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Vinay Kishore Kanalichina Pithoragarh: पिथौरागढ़ के विनय का राष्ट्रीय हॉकी कोच के लिए चयन, बढ़ाया प्रदेश का मान 

Vinay Kishore Kanalichina Pithoragarh राज्य के होनहार युवा आज अपनी काबिलियत के दम पर सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर रहे हैं। अक्सर हम आपको राज्य के इन प्रतिभावान युवाओं की अभूतपूर्व सफलताओं की खबरों से रू-ब-रू कराते रहते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवाओं से रूबरू कराने जा रहे हैं जो हॉकी के राष्ट्रीय कोच बनने जा रहे हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना विकासखंड के सन्न गांव निवासी विनय किशोर की, जिनका चयन भारतीय खेल प्राधिकरण बंगलौर में हॉकी कोच के लिए हो गया है।

यह भी पढ़िए:बधाई: धारचूला की पूजा धामी ने उत्तीर्ण की अंपायर पैनल परीक्षा, बनी क्रिकेट की महिला अंपायर

आपको बता दें कि इस अभूतपूर्व उपलब्धि को हासिल कर अपने परिजनों के साथ ही समूचे प्रदेश का मान बढ़ाने वाले विनय, इससे पूर्व भी अनेक राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं। वह वर्ष 2022 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय खेल संस्थान से एनआईएस कर खेल विभाग में हॉकी कोच की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं सीमांत जिले के खेल प्रेमियों में भी खुशी की लहर है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top