Connect with us
Uttarakhand news: semester exam date of Hemwati Nandan Bahuguna Garhwal University HNBGU starts from 18 May 2023

Home / उत्तराखण्ड / हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन 18 मई से शुरू

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय की सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन 18 मई से शुरू

1 min read

HEMWATI NANDAN BAHUGUNA Garhwal University hnbgu exam date 2023: गढ़वाल विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर 2023 के आवेदन 18 मई से होंगे शुरू

यदि आप भी गढ़वाल विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है।बता दे कि हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के संगठक और संबद्ध 115 कॉलजों में 18 मई से सम सेमेस्टर परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जाने है। बताते चले कि परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 6 जून, 2023 निर्धारित की गई है।गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहायक कुलसचिव परीक्षा डॉ. अरविन्द कुमार के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमएससी व एमकॉम सम सेमेस्टर के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। ( HEMWATI NANDAN BAHUGUNA Garhwal University hnbgu exam date 2023)

देहरादून के डीएवी, डीबीएस, एमकेपी व श्रीगुरु राम राय पीजी कॉलेज में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं सम सेमेस्टर परीक्षा हेतु आवेदन के पात्र होंगे। जो छात्र-छात्राए निर्धारित की गई तिथि 6 जून तक ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाएंगे उन्हे एक हजार रुपये देरी शुल्क के साथ 7 से 11 जून,2023 तक आवेदन करना होगा। दून के चार प्रमुख कॉलेजो में लगभग 28 हजार छात्र- छात्राएं स्नातक एंव स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहे हैं। सभी छात्र- छात्राएं विश्वविद्यालय वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top