Connect with us
Uttarakhand news: Sethi Chole Katlambe is famous in Dehradun, serving delicious flavors from 70 years

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून में फेमस हैं सेठी के छोले कतलम्बे, 70 सालों से लोगों को परोस रहे स्वादिष्ट जायका

उत्तराखण्ड देहरादून

देहरादून में फेमस हैं सेठी के छोले कतलम्बे, 70 सालों से लोगों को परोस रहे स्वादिष्ट जायका

1 min read

Sethi Chole Katlambe Dehradun: वर्ष 1953 में हुई थी सेठी के छोले कतलम्बे की शुरुआत, तभी से लोगों को लगातार परोस रहे स्वादिष्ट जायका, देहरादून ही नहीं, अन्य राज्यों से भी आते हैं लोग..

यदि आप भी खाने पीने के शौकीन हैं और पंजाबी खाना खाना पसंद करते हैं, तो आप एक बार देहरादून आकर यहां के मशहूर सेठी के छोले कतलम्बे का स्वाद ले सकते हैं। वैसे तो देहरादून में कई ऐसी दुकाने है जहां पर छोले-कतलम्बे खाने के लिए मिल जाएंगे, लेकिन सेठी के यहाँ के छोले कतलम्बे जैसा स्वाद कहीं भी नहीं मिलेगा। कई सालों से सेठी के छोले कतलम्बे का स्वाद ले रहे लोगो का कहना है कि यहां के जैसा स्वाद कही भी नहीं मिल सकता। वर्ष 1953 में छोले कतलम्बे के कॉर्नर की शुरुआत किशन लाल सेठी ने देहरादून के मोती बाजार में की थी।
(Sethi Chole Katlambe Dehradun)

यह भी पढ़िए:देहरादून होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने 1 घंटे 47 मिनट में बनाए 624 तरह के मोमोज

जब लोगों ने यहाँ के छोले कतलम्बे खाए तो इनका स्वाद लोगो को भा गया और फिर छोले कतलम्बे खाने के लिए लोगों ने सेठी काॅर्नर पर जाना शुरू कर दिया तब से अभी तक लोगों की थाली में सेठी के मशहुर छोले कतलम्बे परोसे जा रहे है।अभी किशनलाल के पोते दिव्य सेठी ने अपने दादा के इस रेस्टोरेंट की परंपरा को बरकरार रखा हुआ है।उत्तराखंड ही नहीं बल्कि अन्य राज्यों से उत्तराखंड आने वाले लोगों द्वारा भी यहां की इस मशहूर डिस को पंसद किया जाता है। वही कई टूरिस्ट तो इसे पैक करवाकर भी ले जाते हैं।
(Sethi Chole Katlambe Dehradun)

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: इंजीनियरिंग की नौकरी छोड शुरू किया पहाड़ में स्वरोजगार बन गए आज एप्पल मैन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top