UTTARAKHAND GULDAR टिहरी गढ़वाल
उत्तराखण्ड: पहाड़ में गुलदार का आतंक, देवप्रयाग जा रहे व्यक्ति पर किया हमला, बुरी तरह ज़ख़्मी
1 min read
Tehri garhwal Guldar Attack: शेर सिंह पर देवप्रयाग जाते समय अचानक बागी हॉस्पिटल के मोड़ पर गुलदार ने उनके पैर पर हमला कर उन्हें बुरी तरह जख्मी कर दिया……….
Tehri garhwal Guldar Attack
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आदमखोर गुलदार का आतंक लगातार बरकरार है। प्रत्येक दिन गुलदार किसी ना किसी व्यक्ति या मवेशी को अपना निवाला बना रहा है या फिर उन पर आत्मघाती हमला कर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर रहा है। आपको बता दें ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के टिहरी जनपद के देवप्रयाग से भी सामने आ रहा है जहाँ पर एक गुलदार ने शेर सिंह नाम के व्यक्ति के पैर में झपट्टा मारकर उसे गंभीर रूप से घायल किया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में महिला के आगे नतमस्तक हुआ गुलदार, सूझबूझ और साहस से ऐसे बचाई जान
अब तक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है की शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ ग्राम कुलसारी से देवप्रयाग की ओर प्रात काल 5:00 बजे आ रहे थे। तभी अचानक बागी हॉस्पिटल के मोड पर गुलदार ने उनके पैर पर झपट्टा मारकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया इसके पश्चात उनकी पत्नी के शोर मचाने पर गुलदार वहां से भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुलदार ने शेर सिंह के पैर पर अपने पंजों और दांतों से गहरे जख्म दिए हैं। जिसके चलते शेर सिंह को उपचार हेतु बागी हॉस्पिटल ले जाया गया और उनकी स्थिति अभी सामान्य बताई जा रही है तथा उनका उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag Guldar Attack: रूद्रप्रयाग में गुलदार ने युवक का सिर और पैर किया गायब….
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
