Connect with us
Shreya Joshi Indian navy

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की श्रेया जोशी भारतीय नौसेना में चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड की श्रेया जोशी भारतीय नौसेना में चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान

1 min read

Shreya Joshi Indian Navy: हल्द्वानी के शीश महल की श्रेया जोशी का भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन परिजनों में खुशी की लहर

राज्य की बेटियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। सरकारी गैर सरकारी एवं सैन्य क्षेत्र में उत्तराखंड की बेटियां अपनी सफलता का परचम लहरा रही है। आज हम आपको राज्य की एक और ऐसी बेटी को रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी श्रेया जोशी की जिसका चयन भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। श्रेया की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।(Shreya Joshi Indian Navy)
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: पिथौरागढ़ की संध्या ने उत्तीर्ण की जेआरएफ परीक्षा देश में हासिल की 72वीं रैंक

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के बास गल्ली निवासी श्रेया जोशी का चयन भारतीय नौसेना मे लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ है। बता दें कि श्रेया की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल अल्मोड़ा से पूर्ण हुई है। इसके बाद आठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई हल्द्वानी से पूर्ण हुई है। 12वीं की पढ़ाई के बाद श्रेया ने देहरादून से कंप्यूटर साइंस से बीटेक किया। श्रेया के पिता आरपी जोशी आईटीआई कॉलेज से प्रधानाचार्य पद से सेवानिवृत हो चुके हैं तथा माता कमल जोशी जीजीआईसी धोलाखेड़ा हल्द्वानी में प्रवक्ता पद पर सेवारत हैं। श्रेया की बड़ी बहन श्रुति जोशी बेंगलुरु में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में श्रेया का परिवार शीश महल काठगोदाम मे रहता है। श्रेया ने अपने पहले प्रयास में यह सफलता हासिल की है। श्रेया के भारतीय सेना में शामिल होने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top