Connect with us
Shubham Mehra khatima uttarakhand NDA
फोटो: सोशल मीडिया

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: खटीमा के शुभम महरा एनडीए में चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान….

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

बधाई: खटीमा के शुभम महरा एनडीए में चयनित बढ़ाया प्रदेश का मान….

1 min read

Shubham Mehra khatima: नोजगे पब्लिक स्कूल खटीमा के पूर्व छात्र हैं शुभम, माता-पिता के साथ ही गुरूजनों को दिया अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय..

Shubham Mehra khatima
राज्य के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। खासतौर पर सैन्य क्षेत्रों में राज्य के युवाओं की लगातार बढ़ती संख्या उत्तराखण्ड के वीरभूमि, सैन्य भूमि होने की सार्थकता को सिद्ध करती है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले की खटीमा तहसील क्षेत्र के रहने वाले शुभम सिंह मेहरा की, जिनका चयन एनडीए में हो गया है। शुभम की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता भी लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें- बधाई: डीडीहाट के नीरज एयरफोर्स में बने फ्लाइंग ऑफिसर बढ़ाया प्रदेश का मान

Shubham Mehra NDA
आपको बता दें कि शुभम सिंह मेहरा खटीमा स्थित नोजगे पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र हैं । उन्होंने इसी विद्यालय से वर्ष 2021 में इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। शुभम ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है। अब वह नेशनल डिफेंस एकेडमी खडकवासला में दाखिला लेकर कठिन प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरांत सेना में अफसर बन जाएंगे। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर विद्यालय के एमडी सुरेंद्र कौर एवं प्रधानाचार्य आरिज अल्वी ने शुभम को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ के शिवराज ने एनडीए परीक्षा में देशभर में किया टॉप बढ़ाया प्रदेश का मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top