उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत
उत्तराखंड: युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत, GUNJAN DANGWAL ACCIDENT
1 min read
Gunjan Dangwal Accident : युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत समूचे संगीत जगत में दौड़ी शोक की लहर
संपूर्ण उत्तराखंड के लिए उत्तराखंडी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है।उत्तराखंडी संगीत इंडस्ट्री के उभरते हुए लोकप्रिय गायक एवं युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया है। बता दें कि गुंजन डंगवाल देहरादून से चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे तभी आधे रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे गुंजन डंगवाल की मौके पर ही मौत हो गई। टिहरी गढ़वाल मूलनिवासी गुंजन ने काफी लोकप्रिय गीत नंदू मामा की स्याली, बाडूली, कमली तेरा बाना, हुडकी का गाछा आदि गीत उत्तराखंड संगीत जगत को दिए थे। इतनी कम उम्र में ही गुंजन दुनिया को अलविदा कहकर चले गए(Gunjan Dangwal Accident)
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के लोकप्रिय गायक एवं युवा संगीतकार गुंजन डंगवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दें कि हादसा सुबह 4:00 से 5:00 के बीच हुआ है। बताते चलें कि गुंजन शुक्रवार की रात को अपने घर देहरादून के बंजारावाला स्थित टिहरी विस्थापित कॉलोनी से चंडीगढ़ अपने दोस्त के घर जाने के लिए निकले थे। लेकिन गुंजन की पंचकूला के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही गुंजन के परिजन चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। गुंजन डंगवाल की मौत से उत्तराखंड संगीत जगत को भारी क्षति हुई है।इतनी कम उम्र में ही गुंजन दुनिया को अलविदा कहकर चले गए। गुंजन के आकस्मिक मौत से उत्तराखंड संगीत जगत एवं संगीत प्रेमियों में शोक की लहर है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
