उत्तराखण्ड नैनीताल
Prakash Chandra Fulara: उत्तराखंड लोकगायक की गई जिंदगी दौड़ी शौक की लहर
1 min read
Prakash Chandra fulara: बरसाती नाले में बह गया वाहन लोक गायक प्रकाश चंद्र फुलारा की गई जिंदगी
उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है जहां बरसाती नाले में वाहन के बह जाने से उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक प्रकाश चंद्र फुलारा की मौत हो गई। जिसके बाद जहां संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई वही लोग गायक के परिजनों में भी कोहराम मच गया।अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात देर रात कॉर्बेट के जंगल से आए पानी से ढिकुली स्थित बरसाती नाला उफान पर आ गया। बता दे कि रात को लगभग 2.30 बजे के आसपास दिल्ली से आ रही टाटा सूमो इस उफनते नाले में बह गई। वाहन सवार सभी लोग दिल्ली से द्वाराहाट अपने गांव गनौली जा रहे थे ।(Prakash Chandra fulara)
बड़ी मुश्किल से वाहन में सवार लाेगों को बाहर निकाला गया । लेकिन इसी दौरान दो लोग सूमो के साथ आगे की ओर बह गए। जिसके बाद मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों ने दोनों को वाहन से बाहर निकाला। सभी लोगो को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लोकगायक प्रकाश चंद्र फुलारा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया।कालाढूंगी से आगे निकलते ही गायक की रास्ते में ही मौत हो गई। बताते चले कि लोक गायक प्रकाश चंद्र फुलारा कई लोकगीत गा चुके हैं ।उनके निधन पर उत्तरांचल भ्रांति संस्थान दिल्ली ने भी शौक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
