Connect with us
Somansh dangwal trial period

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड के सोमांश डंगवाल जेनेलिया के साथ नजर आए बॉलीवुड फिल्म ट्रायल पीरियड में

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड के सोमांश डंगवाल जेनेलिया के साथ नजर आए बॉलीवुड फिल्म ट्रायल पीरियड में

1 min read

Somansh dangwal trial period: उत्तराखंड के सोमांश डंगवाल की बॉलीवुड फिल्म ट्रायल पीरियड में हुई धमाकेदार एंट्री

उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आए दिन राज्य के अनेकों होनहार युवा, नौनिहाल बच्चे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी काबिलियत का परचम लहराकर देश प्रदेश को गौरवान्वित करते रहते हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार नौनिहाल से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिनकी कामयाबी का डंका अब बालीवुड में बजने जा रहा है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर शहर के रहने वाले सोमांश सिंह डंगवाल की, जिन्होंने बॉलीवुड फ़िल्म ट्रॉयल पीरियड में धमाकेदार एंट्री कर अपनी अदाकारी की चमक चहुंओर बिखेर दी है। रामनगर शहर के लिटिल चैम्प कहे जाने वाले सोमांश की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं परिजनों ने सभी उत्तराखंडवासियो से सोमांश की यह फिल्म देखने की अपील भी की है।(Somansh dangwal trial period)
यह भी पढ़ें- कलर्स चैनल पर डांस दीवाने में छाया उत्तराखंड का सोमांश डंगवाल, माधुरी दीक्षित हुई मुरीद

आपको बता दें कि सोमांश महज चार साल की उम्र से डांस कर रहे है‌। डांस दीवाने में सफलतम ऊंचाई पर पहुँचने के बाद सोमांश ने कभी पीछे मुड़़ कर नहीं देखा। इसी का परिणाम है कि अपनी मेहनत और लगन से आज वो बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाने में सफल हुए है। बता दें कि उनकी माता कंचन डंगवाल व पिता सभासद नगरपालिका रामनगर भुवन सिंह डंगवाल बेटे की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। बताते चलें कि बीते दो वर्ष से सपनों की नगरी मुंबई में रह रहे सोमांश उत्तराखंड के पहले इतनी छोटी आयु के बच्चे है जिन्होंने इतने कम समय और इतनी छोटी उम्र में अपनी काबिलियत, मेहनत और लगन के बलबूते आज़ इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनकी यह पहली फिल्म ट्रायल पीरियड जिओ सिनेमा पर रिलीज हुई है। इतना ही नहीं सोमांश कई म्यूजिक एल्बम, धारावाहिक, ऐड और कुछ अन्य फिल्मों में भी काम कर चुके है, जो कि बेहद जल्द रिलीज होने वाली है।

लंबे समय के बाद अभिनेत्री जेनेलिया ने फिल्म ‘ट्रायल पीरियड’ में फिर से अपनी वापसी की है। आपको बता दें कि फिल्म ट्रायल पीरियड आधुनिक परिवारों के प्रेम और जटिलताओं से परिपूर्ण कहानी है जिसमें दिखाया गया है कि खून के रिश्ते से ज्यादा महत्वपूर्ण भावनात्मक रिश्ते होते हैं। फिल्म में अभिनेत्री जेनेलिया के साथ सोमांश की धमाकेदार एंट्री हुई है तो उत्तराखंड निवासियों को तो यह फिल्म जरूर देखनी ही चाहिए।

यह भी पढ़ें– अनु मलिक को भाया उत्तराखंडी सितारा बोले पहाड़ से आया हमारा पवनदीप गाया ऐसा राग बर्फ में लगाई आग

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top