Connect with us
Uttarakhand news: SSP Preeti Priyadarshini of Nainital got name in the list of top 50 best captains of the country.

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: गौरवान्वित पल,‌ देश के टाॅप 50 कप्तानों की सूची में शामिल हुई एसएसपी प्रीति

देश के 50 सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में शामिल हुई एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी (SSP PREETI PRIYADARSHINI)..

अपनी बेहतरीन कार्यशैली एवं लोकप्रिय निर्णयों के साथ ही कानून व्यवस्था को अच्छी तरह संभालने वाली आईपीएस अधिकारी प्रीति प्रियदर्शिनी ने एक बार फिर समूचे उत्तराखंड को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में नैनीताल जिले की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी (SSP PREETI PRIYADARSHINI) को भी देश के 50 सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में स्थान मिला है। देश के टाॅप 50 कप्तानों की यह सूची फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे रिपोर्ट में चयनित की गई है। बताया गया है कि टाॅप 50 कप्तानों का चयन करने के लिए मैगजीन ने क्राइम कंट्रोल, कानून व्यवस्था, जनप्रिय, दूरदर्शिता, उत्कृष्ट सोच, जवाबदेह कार्यशैली, अहम फैसला लेने की त्वरित क्षमता के साथ ही, सजगता, व्यवहार कुशलता आदि को भी आधार बनाया था। इन्हीं सब में खरा उतरने के पश्चात प्रीति प्रियदर्शिनी को देश के सर्वश्रेष्ठ पचास आईपीएस अधिकारियों की सूची में चयनित किया गया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के कमल पंत बने बंगलूरू के न‌ए पुलिस कमिश्नर, गौरवान्वित हुआ समूचा प्रदेश..

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते जनवरी माह से नैनीताल जिले के न‌ए एस‌एसपी की संभालने वाली 2012 बैच की आईपीएस अधिकारी प्रीति प्रियदर्शिनी को फेम इंडिया मैगजीन की सर्वे रिपोर्ट में देश के 50 सर्वश्रेष्ठ कप्तानों की सूची में शामिल किया गया है। बता दें कि नैनीताल जिले की वर्तमान एस‌एसपी प्रीति इससे पहले पिथौरागढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) की जिम्मेदारी संभाल रही थी। बतौर एसपी उन्होंने पिथौरागढ़ जिले में न सिर्फ नशे के खिलाफ अभियान चलाया बल्कि लोगों को फिजिकल फिटनेस के लिए भी सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूक किया। इतना ही नहीं एसपी प्रीति द्वारा चलाए गए वन मिनट प्लैंक चैलेंज ने भी फेसबुक पर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। लाकडाउन के दौरान उन्हीं के प्रयासों के कारण पिथौरागढ़ पुलिस के कामों को भी काफी सराहा गया था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड पुलिस के जवान का नेक काम, बरेली से मानसिक रोगी की दवाई मंगवाकर पहुंचाई पहाड़

More in उत्तराखण्ड

To Top
हिमाचल में दो सगे नेगी भाइयो ने एक ही लड़की से रचाई शादी -Himachal marriage viral पहाड़ी ककड़ी खाने के 7 जबरदस्त फायदे!