Connect with us
Uttarakhand news: Swastika Joshi of haldwani got first place in classical musical instrument junior class competition.

Home / उत्तराखण्ड / हल्द्वानी: स्वस्तिका जोशी ने शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

हल्द्वानी: स्वस्तिका जोशी ने शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

1 min read

Swastika Joshi Haldwani: नौ वर्षीय  स्वस्तिका जोशी ने शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र के जूनियर वर्ग में हासिल किया प्रथम स्थान

हल्द्वानी की स्वस्तिका जोशी ने स्वराकृति संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है बता दें कि संगीत की पारिवारिक पृष्ठभूमि में जन्मी 9 वर्षीय स्वस्तिका जोशी सेंट थेरेसा स्कूल में कक्षा 5 की छात्रा हैं। हल्द्वानी में आयोजित दो दिवसीय संगीत प्रतियोगिता में शास्त्रीय संगीत वाद्य यंत्र के जूनियर वर्ग में स्वस्तिका जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपने वायलिन वादन से सभी का मन मोह लिया। तबले पर संगत विशेष तिवारी और युग जोशी ने की। स्वस्तिका वायलिन की विधिवत शिक्षा स्वर संगम संगीत संस्थान में गुरु हरीश चंद्र पंत जी से पिछले दो वर्ष प्राप्त कर रही हैं।(Swastika Joshi Haldwani)

यह भी पढ़िए:बधाई: उत्तराखंड के पार्थ सेमवाल चयनित हुए अंडर-17 राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए

स्वस्तिका को संस्कार रूप में संगीत की शिक्षा अपनी मां डॉ दीपा जोशी से प्राप्त हुई। बताते चलें कि पिछले दिनों शिमला में आयोजित ऑल इंडिया डांस कंपटीशन में स्वस्तिका जोशी ने भरतनाट्यम नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तराखंड का मान बढ़ाया था।स्वस्तिका के प्रथम आने पर संगीत से जुड़े लोगों ने स्वस्तिका को बधाई दी।भारतीय शास्त्रीय संगीत से प्रभावित स्वस्तिका जोशी का मानना है कि अगर गुरु और ईश्वर का आशीर्वाद रहा तो वह कोशिश करेगी कि प्रदेश का मान बढ़ाने में अपना योगदान दे सके।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top