उत्तराखण्ड चम्पावत
Tanakpur to ajmer train: टनकपुर से अजमेर के लिए 22 अप्रैल से शुरू होगी रेल सेवा
1 min read
Tanakpur to ajmer train: टनकपुर से दोरई अजमेर जाना होगा अब बेहद आसान 22 अप्रैल से शुरू हो रही है ट्रेन
Tanakpur to ajmer train: टनकपुर से राजस्थान अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है जी हां आगामी 22 अप्रैल से चंपावत जिले के टनकपुर से राजस्थान के दोरई अजमेर के लिए से 1 जून तक विशेष समर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। बता दें कि इस स्पेशल ट्रेन को लेकर रेलवे की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।यह ट्रेन सप्ताह में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शाम 6:55 पर टनकपुर से रवाना होगी।रेलवे स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि यह ट्रेन टनकपुर से चलकर शाम 7:15 बजे खटीमा 7:45 बजे पीलीभीत 8:27 बजे भोजीपुरा 8:42 इज्जतनगर जं. 9:10 बजे बरेली सिटी 9:30 बजे बरेली जं.9:40 बजे रामनगरा और 11:30 बजे चंदौसी स्टेशन पहुंचेगी।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड रोडवेज की बसें रहेगी लोकसभा चुनाव ड्यूटी में यात्रियों को इन रूटों पर आएगी समस्या
इसके बाद 12:45 पर मुरादाबाद 3:30 बजे, गाजियाबाद 4:40 बजे दिल्ली जं. 5:17 बजे दिल्ली कैंट 5:35 बजे गुरुग्राम 6:45 बजे रेवाड़ी 7:58 बजे नारनौल स्टेशन पहुंचेगी। सुबह 9:25 बजे श्रीमाधोपुर दोपहर 1:00बजे मदार जं. 1:20 बजे अजमेर और दोपहर 1:40 बजे दोरई पहुंचेगी। इसी प्रकार दोराई से मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे यह ट्रेन वापसी करेगी।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
