Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand news: Tanmaya Tiwari of almora Kashipur was also a part of the team of scientists of Chandrayaan3. Tanmaya Tiwari chandrayan3

अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड

Tanmaya Tiwari chandrayan3: उत्तराखंड की तन्मया तिवारी भी रही चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों की टीम का हिस्सा ..

Tanmaya Tiwari chandrayan3: अल्मोड़ा की तन्मया ने भी दिया चन्द्रयान 3 की सफलता में अपना योगदान, बतौर वैज्ञानिक बनी टीम का हिस्सा…

दिन 23 अगस्त समय शाम के करीब छः बजे। यही वह घड़ी थी जब देश दुनिया की नजरें इसरो पर टिकी थी। और वैज्ञानिकों के अथक प्रयासों से यह दिन और समय भारत के लिए ऐतिहासिक दिन बन गया। जैसे ही इस दिन चंद्रयान-3 चंद्रमा के साउथ पोल पर उतरा समूचे देशवासियों ने वैज्ञानिकों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि का जश्न मनाया। इसरो की इस अभूतपूर्व सफलता में उत्तराखण्ड के अनेक होनहार युवाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है जिनमें उत्तराखंड की होनहार बेटी तन्मया तिवारी भी शामिल हैं। जी हां… मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली तन्मया चंद्रयान-3 मिशन को सफल बनाने वाली टीम का हिस्सा बनी है। चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बनकर देश की इस अभूतपूर्व सफलता में अपना अहम योगदान देने वाली तन्मया के परिवार में इन दिनों हर्षोल्लास का माहौल है।
(Tanmaya Tiwari chandrayan3)
यह भी पढ़ें- Prachi bisht Chandrayan-3: उत्तराखंड की प्राची बिष्ट ने संभाली थी चंद्रयान-3 मिशन की कंट्रोल यूनिट की कमान

आपको बता दें तन्मया मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले की रहने वाली है परन्तु वर्तमान में उनका परिवार उधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रहता है। यही से उन्होंने अपनी शिक्षा दीक्षा प्राप्त की है। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा काशीपुर के छावनी चिल्ड्रन्स एकेडमी से प्राप्त करने वाली तन्मया ने रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस दौरान उन्होंने हाईस्कूल के परीक्षा परिणामों में जिला टापर बनने का मुकाम भी हासिल किया। इंटरमीडिएट के पश्चात उन्होंने पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीटेक और मुंबई से नीट किया। इसके पश्चात उन्होंने पेप्सिको इंडिया गुड़गांव से नौकरी की शुरुआत की। इसी दौरान वर्ष 2017 में उनका चयन बतौर वैज्ञानिक इसरो में हो गया। अपनी पहली पोस्टिंग के दौरान वह 2017 से अप्रैल 2023 तक इसरो के लॉचिंग पैड श्री हरिकोटा आंध्र प्रदेश में तैनात रही। तदोपरांत उनका इसरो के हेड आफिस बैंगलोर सीनियर साइंटिस्ट इंजीनियर ग्रेट-2 के पद पर हो गया। जहां वह चन्द्रयान 3 टीम का हिस्सा बनी।
(Tanmaya Tiwari chandrayan3)

यह भी पढ़ें- Jitesh Dhariyal chandrayan3 Successful: नैनीताल के छात्र जीतेश का भी रहा चंद्रयान-3 सफलता में योगदान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

लेख शेयर करे

More in अल्मोड़ा

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top