अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
बधाई: अल्मोड़ा के रितेश भंडारी ने उत्तीर्ण की इसरो युविका परीक्षा परिजनों में खुशी की लहर….
1 min read
Ritesh Bhandari ISRO YUVIKA: अल्मोड़ा के रितेश भंडारी को मिली इसरो युविका परीक्षा में सफलता
Ritesh Bhandari ISRO YUVIKA: गौरतलब हो कि इसरो युविका परीक्षा उत्तराखंड के कई होनहार नौनिहालों ने उत्तीर्ण की है उन्हीं में से एक होनहार नौनिहाल से हम आपको रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने अपने परिवार तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं मूल रूप से नैनीताल जिले के कुलगढ़ सुयालबाड़ी तथा वर्तमान में अल्मोड़ा के खोल्टा के रहने वाले रितेश भंडारी की जिन्होंने इसरो की युविका परीक्षा उत्तीर्ण की है। बता दे कि रितेश भंडारी केंद्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में कक्षा 9 में पढ़ते हैं। रितेश की विज्ञान तथा अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति खासी रूचि है जिसके चलते रितेश ने युविका परीक्षा में प्रतिभाग कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।
यह भी पढ़िए :बधाई: रुद्रपुर के ठाकुर रूद्र को ISRO की ‘युविका’ परीक्षा में मिली सफलता
देवभूमि दर्शन से खास बातचीत: देवभूमि दर्शन से खास बातचीत में रितेश ने बताया कि उनके पिता कुबेर सिंह भंडारी तथा मां गीता भंडारी रितेश की इस अभूतपूर्व सफलता से बेहद खुश हैं। युविका परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद अब रितेश उत्तराखंड के देहरादून में इसरो की ओर से आयोजित होने वाली दो सप्ताह के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे एवं विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल करेंगे।
खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
