Connect with us
Uttarakhand news :Thakur Rudra Pratap Singh of Rudrapur got success in ISRO''Yuvika' exam 2024.

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: रुद्रपुर के ठाकुर रूद्र को ISRO की ‘युविका’ परीक्षा में मिली सफलता..

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

बधाई: रुद्रपुर के ठाकुर रूद्र को ISRO की ‘युविका’ परीक्षा में मिली सफलता..

1 min read

ISRO YUVIKA 2024: रूद्रपुर के ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह ने  इसरो की युविका परीक्षा की उत्तीर्ण ,बढ़ाया प्रदेश का मान 

जहां उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत एवं काबिलियत दम पर सफलता का परचम लहरा रहे हैं वही यहां के नौनिहाल भी किसी से कम नहीं है। आज हम आपको उत्तराखंड के होनहार नौनिहाल से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने अपने परिवार तथा राज्य का नाम रोशन किया है। जी हां हम बात कर रहे हैं ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय ठाकुर रूद्र प्रताप सिंह की। जिन्होंने इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) की युविका परीक्षा उत्तीर्ण की है। (युविका परीक्षा इसरो की ओर से चलाया जाने वाला युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम है। जिसके तहत उन स्कूली बच्चों को अवसर दिया जाता है जो अंतरिक्ष एवं विज्ञान के क्षेत्र में रुचि रखते हैं।इसरो की ओर से इस कार्यक्रम के अंतर्गत हर वर्ष परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में कक्षा 9 में पढ़ने वाले बच्चे आवेदन कर प्रतिभाग कर सकते हैं।परीक्षा के माध्यम पूरे देश से 15 लाख छात्रों में से लगभग 300 – 350 मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। चयनित छात्रों को इसरो की ओर से दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाता है।जिसका सारा खर्च इसरो वहन करता है।(ISRO YUVIKA 2024)

यह भी पढ़िए:बधाई: काशीपुर की गीता ने जीता मिसेज इंडिया यूनिवर्स ग्लोबल 2024 का खिताब…

बता दें कि इस युविका परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद अब रूद्र उत्तराखंड के देहरादून में इसरो की ओर से आयोजित होने वाली दो सप्ताह के आवासीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे एवं विज्ञान और अंतरिक्ष विज्ञान के बारे में जानकारी हासिल करेंगे। बताते चलें कि रूद्र के पिता पीयूष सिंह चौहान जहां एक निजी कंपनी में कार्यरत है वहीं माता दीप्ती चौहान गृहणी हैं। रूद्र के पिता पीयूष का कहना है कि उनके बेटे की विज्ञान तथा अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति खासी रूचि है। जिसके चलते रूद्र ने युविका परीक्षा में प्रतिभाग कर परीक्षा उत्तीर्ण की है। इससे पहले भी रूद्र ने‘भारतीय अंतररष्ट्रीय साराभाई छात्र वैज्ञानिक पुरस्कार’ आदि परीक्षाओं मे उच्च स्थान प्राप्त कर अपने परिवार, विद्यालय, क्षेत्र, तथा राज्य का मान बढाया है। रुद्र की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है वहीं घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top