Connect with us
Uttarakhand news: the bodies of five people including three children have been recovered so far after pithoragarh Cloudburst

Home / उत्तराखण्ड / पिथौरागढ़ आपदा में अभी तक तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद, सात मकान जमींदोज

उत्तराखण्ड पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ आपदा में अभी तक तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद, सात मकान जमींदोज

1 min read

पिथौरागढ़ आपदा: अभी तक तीन बच्चों समेत पांच लोगों के शव बरामद, राहत कार्य जारी

राज्य के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में बीते रविवार रात हुई आफ़त की बारिश ने सबकुछ तबाह कर दिया है। चारों तरफ नजर आ रहे तबाही का मंजर देखकर जहां ग्रामीणों में दहशत बरकरार है वहीं उस रात को याद कर उनकी आंखें सिहर उठती है।

बता दें कि धारचूला क्षेत्र के जुम्मागांव में आई इस आपदा से जहां जामुनी और नालपोली तोक में सात मकान जमींदोज हो गए हैं वहीं इस आपदा में मलबे में तीन बहनों और उनके चाचा-चाची समेत सात लोग दब गए। जिनमें से तीनों बहनों और दो महिलाओं के शव रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही टीमों को बरामद हो ग‌ए हैं, जबकि एक दंपती (तीनों बहनों के चाचा-चाची) लापता हैं। राहत एवं बचाव दल की टीमें अभी भी लापता दंपती की तलाश में जुटी हुई है। बताया गया है कि इस आपदा में जुम्मा गांव के चार लोग घायल हुए हैं।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ जिले में बादल फटने से भारी तबाही, दो शव बरामद, पांच लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top