Connect with us
Uttarakhand news: The bride returned the baraat who reached home in pauri garhwal wedding news

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड : घर पहुंची बारात को दुल्हन ने लौटाया, बाराती मांगते रह गए माफी

उत्तराखण्ड पौड़ी गढ़वाल

उत्तराखंड : घर पहुंची बारात को दुल्हन ने लौटाया, बाराती मांगते रह गए माफी

1 min read

Pauri Garhwal wedding News: पौड़ी गढ़वाल में दुल्हन ने शराबी दूल्हे को वापस लौट आया शादी करने से किया इनकार

शादी का दिन हर किसी लड़की के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इसके बाद उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। लेकिन शादी के दिन ही यदि उसका जीवनसाथी नशे में धुत होकर बरात लेकर पहुंचे तो लड़की उसके साथ पूरा जीवन कैसे गुजारे।ऐसे मे लडकी तथा उसके परिजनों को कोई ठोस कदम ही उठाना चाहिए।जिससे उनकी बेटी का जीवन खराब होने से बच सके। इसी तरह की कुछ खबर आज देवभूमि के पर्वतीय जिले से सामने आ रही है जहां दुल्हन ने घर आई बारात को वापस लौटा दिया। आइए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। मामला राज्य के पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी क्षेत्र का है जहां एक दुल्हन ने नशे में धुत दूल्हे से शादी करने से मना कर दिया। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बता दें कि पौड़ी गढ़वाल से एक बारात झंडीचौड पूर्वी गांव में आई हुई थी । जैसे ही बारात गेट पर पहुंची तो घोड़े से उतरते वक्त दूल्हा लड़खड़ाने लगा।(Pauri Garhwal wedding News)

लड़की पक्ष के लोगों ने देखा कि दूल्हा पूरी तरीके से नशे में टुन था जो ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। इसकी जानकारी जब दुल्हन को लगी तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों में हड़कंप मच गया। लड़के पक्ष के लोगों ने दुल्हन से दूल्हे की इस गलती को माफ करके शादी करने के लिए कहा लेकिन दुल्हन ने किसी की नहीं सुनी लड़के वाले दुल्हन से माफी मांगते रहे लेकिन दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन का कहना था कि जो दूल्हा अपनी शादी के ही दिन नशे में पूरा धुत है वह उसके साथ पूरी जिंदगी कैसे व्यतीत करेगी। दुल्हन के इस फैसले से पूरे क्षेत्र में उसकी हिम्मत की सराहना हो रही है। दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूर से आई बारात को खाना खिला कर वापस लौटा दिया। यह घटना सभी के लिए एक सबक है कि नशा सब कुछ बर्बाद कर देता है एक लड़के ने नशे के कारण अपने नए जीवन की शुरुआत करने से पहले ही उसे खत्म कर दिया। दुल्हन के इस फैसले की सभी को सराहना करनी चाहिए कि उसने अपना जीवन नशे मे धुत लड़के से बचा लिया। बहुत से घर ऐसे हैं जो नशे के कारण बर्बाद हो रहे हैं।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top