Connect with us
Uttarakhand police soldier died in Chamoli current accident

Home / उत्तराखण्ड / चमोली हादसे में एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन होमगार्ड जवानों की गई जिंदगी दौड़ी शौक की लहर

उत्तराखण्ड चमोली

चमोली हादसे में एक सब इंस्पेक्टर समेत तीन होमगार्ड जवानों की गई जिंदगी दौड़ी शौक की लहर

1 min read

Chamoli current accident: चमोली हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत, एक एस‌आई के साथ ही तीन होमगार्डों भी मृतकों में शामिल…

बीते रोज राज्य के चमोली जिले में हुए भीषण करंट हादसे में उत्तराखण्ड पुलिस के एस‌आई समेत 4 बहादुर जवानों के साथ ही 16 लोगों की मौत हो गई है। मृतक पुलिस जवानों में पीपलकोटी के चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रदीप रावत एवं होमगार्ड मुकुंदी राम, होमगार्ड सोबत लाल तथा होमगार्ड गोपाल शामिल हैं। ये सभी होमगार्ड मूल रूप से चमोली जिले के ही रहने वाले थे। एक साथ चार जवानों के आकस्मिक निधन से जहां चमोली पुलिस के साथ ही समूचे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं उनके परिवारों में भी कोहराम मचा हुआ है। इस भयावह हादसे से समूचे प्रदेश में भी शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह सहित पक्ष विपक्ष के तमाम छोटे-बड़े नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री ने हादसे में काल का ग्रास बने लोगों के साथ ही घायलों के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान भी कर दिया है।
(Chamoli current accident)
यह भी पढ़ें- Chamoli transformer explodes: चमोली में फटा ट्रांसफार्मर हादसे में दारोगा समेत 15 की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ निवासी प्रदीप रावत वर्ष 2002 में बतौर सिपाही उत्तराखण्ड पुलिस में भर्ती हुए थे। एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रदीप के पिता रिटायर्ड हेड मास्टर है। अपनी कर्तव्यपरायणता एवं काबिलियत के दम पर 15वें रैंकर्स में प्रमोशन पाकर प्रदीप वर्ष 2010 में सब इंस्पेक्टर बन गए थे। बता दें कि उत्तराखण्ड पुलिस में बतौर सिपाही सम्मिलित होने वाले प्रदीप ने चार साल तक हरिद्वार तो 10 साल तक देहरादून में अपनी सेवाएं दी। जिसके बाद बीते वर्ष 2022 में उन्हें पीपलकोटी का चौकी इंचार्ज बना दिया गया। तब से वह यही अपनी सेवाएं दे रहे थे। चौकी इंचार्ज प्रदीप रावत के साथ ही तीन होमगार्डों के आकस्मिक निधन पर चमोली पुलिस ने शोक व्यक्त करते हुए अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उधर दूसरी ओर मुख्यमंत्री के निर्देश दिए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने अपर जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए हैं।
(Chamoli current accident)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी अंकित हत्याकांड का बड़ा खुलासा प्रेमिका ने प्रेमी को डंसवाया था सांप से …

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top