Connect with us
Uttarakhand news: Tiger attack a woman who went to collect grass

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: खेत में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: खेत में घास लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल

1 min read

Kashipur tiger attack: खेत में चारा लेने गई महिला को बाघ ने बनाया अपना निवाला क्षेत्र में दहशत का माहौल

उत्तराखंड में जंगली जानवरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन जहां राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से गुलदार ,बाघ, चीते के हमले से मौत की खबरें सुनने को मिलती रहती है वही आज फिर बाघ के हमले की खबर राज्य के मैदानी क्षेत्र उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से सामने आ रही है जहां बाघ ने घास लेने गई एक महिला को अपना निवाला बना लिया। बता दें कि महिला की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। वही महिला की मौत की खबर के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।(kashipur  tiger attack )

यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: अचानक गाड़ी के सामने आ धमका गुलदार ,वाहन गिरा सीधे गहरी खाई में

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार  उधम सिंह नगर जिले के जसपुर कोतवाली क्षेत्र में काशीपुर रेंज के रायपुर जंगल से कमलेश देवी पत्नी मुरारी सिंह उम्र 46 वर्ष पशुओं के लिए चारा लेने गई हुई थी। तभी वहां पहले से घात लगा कर बैठे बाघ ने एकाएक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बता दें कि महिला उत्तराखंड के बॉर्डर से सटे गांव उत्तर प्रदेश के जिले बिजनौर के मोहम्मदपुर राजौरी की रहने वाली थी तथा उत्तराखंड के बॉर्डर में स्थित अपने खेत में चारा लेने आई हुई थी

 

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top