Connect with us
Uttarakhand news:today bullet fire in Dehradun, one youth died.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में बदमाशों ने की गोलीबारी, एक युवक की मौत..

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: राजधानी देहरादून में बदमाशों ने की गोलीबारी, एक युवक की मौत..

1 min read

Dehradun News Today: देहरादून में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप..

Dehradun News Today राजधानी देहरादून में लगातार ह्त्या जैसे गम्भीर अपराधों के मामले बढ़ते जा रहे हैं जिसके चलते स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन चुका है। आए दिन राजधानी मे दो पक्षों की आपसी रंजिश को लेकर तो विवाद चलता ही रहता है लेकिन इसके साथ ही अब यहाँ पर बदमाशों ने गोलियां चलाने भी शुरू कर दी है। ऐसी ही एक ताबड़तोड़ फायरिंग की सूचना रायपुर क्षेत्र के नेहरू ग्राम से सामने आ रही है जहां पर बदमाशों ने तीन युवकों पर गोलीबारी की जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

यह भी पढ़िए:Pauri Garhwal Car Accident: पौड़ी गढ़वाल में शादी में जा रही कार गिरी गहरी खाई में…

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून निवासी रवि बडोला की एक सफारी स्टोर्म कार को देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज ने चार लाख रुपए में बेचने का दावा किया था लेकिन उसने यह कार 3 लाख 50 हजार रुपए में ही बेच दी। जिसके चलते रवि बडोला अपने अन्य दो दोस्त सुभाष छेत्री और मनोज नेगी के साथ बीते रविवार की रात को अपनी कार वापस लेने के लिए देहरादून के रायपुर स्थित नेहरू ग्राम जा रहे थे लेकिन जैसे ही इसकी सूचना देवेंद्र शर्मा को मिली तो उसने दूसरे राज्य के हमलावर बुला लिए और रवि बडोला समेत उनके दो अन्य साथियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग करवा दी। जिससे मौके पर ही रवि बडोला की मौत हो गई जबकि सुभाष छेत्री और मनोज नेगी नामक युवक गम्भीर रूप से घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने रवि के शव को नाले से बरामद किया तथा अन्य दो घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस द्वारा तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ जारी है।

खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top