UTTARAKHAND NEWS चमोली
Uttarakhand News: गैरसैंण के लोकप्रिय यूट्यूबर हिमांशु पंवार का 26 साल की उम्र में निधन…
1 min read
Chamoli news today|Gairsen wala Himanshu Panwar Death: गैरसैंण के लोकप्रिय यूट्यूबर(गैरसैंण वाला) हिमांशु पंवार का 26 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
|Chamoli news today|Gairsen wala Himanshu Panwar Death: उत्तराखंड के चमोली जिले के गैरसैंण निवासी और लोकप्रिय स्थानीय यूट्यूबर हिमांशु पंवार का शनिवार 4 जुलाई को महज 26 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए गैरसैंण अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। आपको बता दें कि हिमांशु पंवार 1 महीने पहले ही पिता बने थे और उन्होंने 21 जून को अपने फेसबुक पर एक पोस्ट किया था “दोस्तों आज भगवान ईष्ट कुल देवताओं की कृपा से मुझे बिटिया की प्राप्ति हुई है।। जय मां लक्ष्मी। 🙏🙏🙏अपनी बिटिया को आशीर्वाद जरूर दे।”
यह भी पढ़े :Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट बरतें सावधानी
स्थानीय मुद्दों और स्वरोजगार ने दिलाई नई पहचान(Gairsen News Today)
हिमांशु पंवार अपने वीडियो के माध्यम से गैरसैंण और आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं, संस्कृति, पर्यटन, विकास कार्यों और स्वरोजगार से जुड़े विषयों को प्रमुखता से उठाते थे। सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी पहचान थी। उनके फेसबुक पेज गैरसैंण वाला पर करीब 47 हजार फॉलोअर्स हैं, जबकि उनके वीडियो हजारों लोगों तक पहुंचते थे।
यूकेडी नेता आशीष नेगी ने जताया गहरा शोक
हिमांशु पंवार के निधन पर यूकेडी नेता आशीष नेगी ने भी सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने संदेश में लिखा कि “गैरसैंण की प्रखर आवाज, हिमांशु भाई… आपका यूं अचानक चले जाना बेहद पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व सभी शुभचिंतकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।”
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: काशीपुर में चलते ई-रिक्शा अचानक बंद, मोबाइल ऐप से BMS हैकिंग आरोप
क्षेत्र में शोक की लहर
हिमांशु पंवार के असामयिक निधन की खबर से गैरसैंण सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके प्रशंसक, शुभचिंतक और स्थानीय लोग सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि हिमांशु अपने वीडियो के जरिए गैरसैंण की आवाज को प्रदेश और देशभर तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे थे।
