Home / UTTARAKHAND WEATHER / Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट बरतें सावधानी
UTTARAKHAND WEATHER उत्तराखंड मौसम
Uttarakhand weather today: उत्तराखण्ड के 3 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट बरतें सावधानी
By
1 min read
Uttarakhand weather today uttarakhand aaj ka Mausam update uttarakhand rain alert Uttarakhand rain today uttarakhand barish update uttarakhand monsoon 2026 उत्तराखंड Weather Update: बारिश का सिलसिला जारी, कई जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट; उमस से भी राहत नहीं
Uttarakhand weather today: heavy rain barish yellow alert issued for Pithoragarh Bageshwar Pauri Garhwal mausam update monsoon: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय होने के बावजूद मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। एक ओर पर्वतीय जिलों में रुक-रुककर तेज बारिश जनजीवन और यात्रा व्यवस्थाओं को प्रभावित कर रही है, वहीं दूसरी ओर मैदानी क्षेत्रों में धूप निकलते ही उमस और गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मौसम विभाग ने आगामी कई दिनों तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट (uttarakhand Heavy Rain Alert)
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार 4 जुलाई को पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश के सभी पर्वतीय जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज से अति तीव्र बारिश के दौर पड़ने की आशंका व्यक्त की गई है।हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों के लिए भी गर्जन और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश से प्रभावित हो रहा जनजीवन (uttarakhand Monsoon Impact)
लगातार हो रही बारिश का असर अब सामान्य जनजीवन और यात्रा व्यवस्थाओं पर भी दिखाई देने लगा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे सड़कें बाधित हो रही हैं। चारधाम यात्रा भी मौसम की मार झेल रही है। खराब मौसम को देखते हुए आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। शुक्रवार को चमोली जिले के भनेरपानी क्षेत्र में मलबा आने से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग करीब दो घंटे तक बंद रहा। वहीं उत्तरकाशी में भागीरथी नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल और स्वारी गाड़ क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
देहरादून में धूप और बारिश का मिला-जुला असर (Dehradun Weather today)
राजधानी देहरादून में शुक्रवार को मौसम लगातार करवट बदलता रहा। शहर के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में तेज धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया।
अन्य प्रमुख स्थानों का तापमान इस प्रकार रहा—
ऊधम सिंह नगर: अधिकतम 36.7°, न्यूनतम 25.0°
मुक्तेश्वर: अधिकतम 24.0°, न्यूनतम 16.1°
नई टिहरी: अधिकतम 25.8°, न्यूनतम 15.1°
शनिवार को देहरादून में आंशिक बादल छाए रहने के साथ एक-दो दौर की बारिश की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान करीब 34 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी की एडवाइजरी (uttarakhand mausam update Disaster Advisory)
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों और यात्रियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि—
खराब मौसम के दौरान नदी, नालों और संवेदनशील क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें।
पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी अवश्य लें।
आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौरान खुले स्थानों पर रुकने से बचें।
प्रशासन और मौसम विभाग की ओर से जारी निर्देशों का पालन करें।
अगले चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम (uttarakhand Weather Forecast)
4 जुलाई (Yellow Alert)
पौड़ी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना।
पर्वतीय जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में बिजली चमकने की आशंका।
5 जुलाई (Yellow Alert)
देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी वर्षा का अनुमान।
पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और बिजली चमकने की संभावना।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी गर्जन की चेतावनी।
6 जुलाई (uttarakhand rain Yellow Alert)
ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना।
पर्वतीय जिलों में तीव्र वर्षा और आकाशीय बिजली का पूर्वानुमान।
हरिद्वार एवं ऊधम सिंह नगर में भी बिजली गिरने की आशंका।
7 जुलाई (Yellow Alert)
देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी बारिश।
पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वर्षा और गर्जन का सिलसिला जारी रहने की संभावना।
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी मौसम खराब रहने के संकेत।
8 और 9 जुलाई को भी जारी रहेगा बारिश का दौर (uttarakhand Rain Forecast)
मौसम विभाग के अनुसार 8 और 9 जुलाई को भी उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। हालांकि इन दिनों किसी बड़े अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मौसम का मिजाज पूरी तरह सक्रिय बना रहेगा।
प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील (uttarakhand barish update)
लगातार बदलते मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, विशेषकर पहाड़ी और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है। यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों को नजरअंदाज न करें और सुरक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand board exam 2027: उत्तराखण्ड बोर्ड परीक्षा 2027 की आवेदन प्रक्रिया शुरू UK board
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Khatima news today: खटीमा नहर में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की गई जिंदगी दोस्तों के साथ गया था नहाने
1 min read Khatima news today: 12-year-old Jaswant Singh died after drowning in a canal in Khatima udham Singh Nagar…
Read More
Almora news today: अल्मोड़ा खाई में गिरने से महिला की गई जिंदगी परिवार में कोहराम
1 min read Almora news today: Bachuli Devi died due to falling into a gorge in oliya village Almora Uttarakhand…
Read More
Almora news today: अल्मोड़ा सरकारी स्कूल टीचर ने चाकू से काटे 5 छात्रों के बाल ब्लेड से फाड़ी ड्रेस
1 min read Almora news today uttarakhand teacher news today sult Almora news live uttarakhand school news today अल्मोड़ा में…
Read More
Dehradun: देहरादून गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा कर्ज और एकतरफा प्यार में किया बड़ा कांड
1 min read |Dehradun News Hindi today |Dehradun Murder Case Shooting case of Kamlesh Chauhan and Sangeeta Negi Vikas Nagar|…
Read More
Uttarakhand Agniveer Bharti: उत्तराखंड में अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी 27 जुलाई से शुरू होगा कैंप…
1 min read Uttarakhand Agniveer Bharti Recruitment 2026 Schedule Released: Army Recruitment Camp from July 27 to august: उत्तराखंड में…
Read More
Uttarakhand weather News: उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट रहें सावधान!
1 min read Uttarakhand weather News IMD Rain alert weather update july 2026 Mausam Samachar : उत्तराखंड में एक बार…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
Uttarakhand anganwadi bharti 2026: उत्तराखण्ड में निकली आंगनबाड़ी कार्यकत्री सहायिका की भर्ती
₹9,300, ₹5,250
Apply Now
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
