Connect with us
Uttarakhand news: ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के पति पत्नी बह गए...
Image : social media ( Rishikesh Ganga news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand news: ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के पति पत्नी बह गए…

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Uttarakhand news: ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान दिल्ली के पति पत्नी बह गए…

1 min read

Rishikesh Ganga news: दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दंपति गंगा में डूबे, परिजनों में मचा कोहराम

Uttarakhand news Today: Delhi Couple Goes Missing After Being Swept Away in Ganga River in Rishikesh: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के योगनगरी ऋषिकेश से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर दिल्ली से घूमने आए एक युवा दंपति का ऋषिकेश का सफर उनके लिए आखिरी सफर बन गया। दरअसल दंपति गंगा नदी में स्नान करने के दौरान पानी की तेज धारा में बहकर लापता हो गया।

यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार ARTO बैठे ई-रिक्शा में ड्राइवर ने ₹20 की जगह 50₹ लिया किराया

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली के जय विहार नगली उत्तम नगर निवासी 30 वर्षीय मनीष आर्य और उनकी पत्नी 28 वर्षीय जानकी अन्य साथियों के साथ ऋषिकेश घूमने पहुंचे थे। घूमते घूमते वह चंद्रेश्वर नगर शमशान घाट के निकट गंगा तट पर पहुंच गए, जहां दोनों नदी में स्नान करने लगे। इसी दौरान अचानक गहराई और तेज बहाव की चपेट में आकर दोनों बहने लगे। तभी वहां मौजूद उनके साथी ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगाई लेकिन वह भी बहाव में फंस गया।

यह भी पढ़े :Chamoli accident news today: देवाल चमोली में नदी में समाई बोलेरो मासूम समेत 4 की मौत

आँखों से ओझल हुआ दम्पति ( rishikesh news today)

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए अन्य युवक को तो सुरक्षित बाहर निकाल लिया लेकिन दंपति उनकी आँखों से ओझल हो गया जिनका कुछ पता नहीं चल सका। Sdrf की टीम ने दंपति को काफी खोजने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top