UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली
Chamoli accident news today: देवाल चमोली में नदी में समाई गाड़ी अब तक 4 की मौत रेस्क्यू जारी
1 min read
Dewal Chamoli Bolero accident chamoli dewal road Accident chamoli accident news today: चमोली में भीषण हादसा, केल नदी में गिरी यात्रियों से भरी गाड़ी, 4 की मौत
Chamoli accident news today: taxi fell into ditch kail river 4 died in dewal road chamoli today 3 injured rescue continue uttarakhand breaking news today: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है, जहां अ
भी-अभी एक गाड़ी के केल नदी में समा जाने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई हैं। इस भयावह हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीम दुर्घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है और स्थानीय लोग रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखंड में NEET-UG 2026 परीक्षार्थी कर सकेंगे रोडवेज में निशुल्क सफर
अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भीषण सड़क हादसा गुरुवार शाम को चमोली जिले के देवाल घेस मोटर मार्ग पर उस समय घटित हुआ जब यात्रियों से भरी एक बोलेरो, लोसरी से आगे कुनार के समीप अनियंत्रित होकर खाई से होकर सीधे उफनती केल नदी में समा गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं जबकि 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। बताया गया है कि समय रहते दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से छिटकने के कारण एक महिला और बच्चे की जान बच गई। हालांकि रेस्क्यू टीमों ने सभी मृतकों के शवों को नदी से निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है परन्तु दुर्घटनास्थल की तस्वीरें देखकर स्थानीय लोगों द्वारा मृतकों की संख्या में इजाफा होने की आंशका भी जताई जा रही है। जिस कारण रेस्क्यू टीमों द्वारा अभी भी व्यापक स्तर पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है ताकि वाहन में सवार सभी लोगों की स्थिति स्पष्ट हो सके।
नोट: यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है जिसे लगातार अपडेट किया जा रहा है।
