UTTARAKHAND WEATHER देहरादून
Uttarakhand Rain Alert: उत्तराखंड में बारिश का हो गया रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी रहें सावधान!
1 min read
|Uttarakhand Rain News IMD weather update Hindi|| Mausam Samachar| उत्तराखंड में तीन दिन भारी बारिश का खतरा, कई जिलों के लिए रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
|Uttarakhand Rain News IMD weather update Hindi||उत्तराखंड में जहां हां आज शनिवार लगभग सभी जिलों में बादलों ने अपना डेरा डाला हुआ है और कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 19 जुलाई के लिए उत्तराखंड में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों के कुछ स्थानों पर रेड अलर्ट घोषित किया गया है, जहां अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और बागेश्वर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और चमोली जिलों में येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने अधिकांश जिलों में तेज गर्जना, आकाशीय बिजली और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर की भी चेतावनी दी है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तराखण्ड नर्सिंग अधिकारी भर्ती आयु सीमा में नहीं मिलेगी छूट आवेदन निरस्त
20 जुलाई: देहरादून, हरिद्वार और टिहरी में रेड अलर्ट (Heavy Rain Warning)
20 जुलाई को मौसम और अधिक खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों के कुछ इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं नैनीताल, उत्तरकाशी और पौड़ी जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, ऊधम सिंह नगर, चंपावत और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कई स्थानों पर गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अत्यंत तेज बारिश की संभावना जताते हुए लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पूर्व मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान गिरफ्तार
21 जुलाई: देहरादून और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में येलो अलर्ट (Uttarakhand Weather Update)
21 जुलाई को राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं टिहरी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के शेष जिलों में भी गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज बारिश के दौर पड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने सभी जिलों के लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी है।
