UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT नैनीताल
Uttarakhand news: लालकुआं के बिंदुखत्ता में सब्जी लेकर लौट रहे व्यक्ति की गई जिंदगी…
1 min read
Lalkuan News Today: सब्जी लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को वाहन ने रौंदा, चली गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Uttarakhand news today: lalkuan bindukhatta Indira Nagar kuwar singh gariya lost Life road accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दुखद खबर सामने आ रही है ,जहां पर बिंदुखत्ता क्षेत्र मे अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़े :Chamoli CBSE 10th topper 2026: केवि की मानसी प्रियांशी बने चमोली टापर CBSE result
प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं बिंदुखत्ता इंदिरानगर द्वितीय निवासी 62 वर्षीय कुंवर सिंह गढ़िया बीते शनिवार की दोपहर सब्जी खरीदकर साइकिल से वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लालकुंआ बिंदुखत्ता क्षेत्र के काररोड मुख्य बाजार से वापस लौटने लगे तो तभी इस दौरान अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुंवर सिंह सड़क से दूर जा गिरे।
हादसे मे घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम ( nainital news today)
घटना को घटित होता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया तथा उन्होंने तुरंत 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी। इसके बाद घायल कुंवर सिंह को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की जेब से मिले कागजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हो सकी।
यह भी पढ़े :Haldwani lalkuan accident today: लालकुआं हाईवे कार की टक्कर आटो पलटा एक की मौत 8 गंभीर
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया मृतक का शव (Kunwar Singh Gadiya nainital road accident)
बताते चले घटना के बाद से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। पुलिस प्रशासन द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुंवर सिंह बेहद सरल स्वभाव के थे जिनकी मौत के बाद से हर कोई स्तब्ध है।
